मानसून में पकौड़े नहीं, ट्राई करें ये 10 हेल्दी स्नैक्स


Shanu Sharma
12 Jul 2026

बेक्ड चुकंदर चिप्स

    आलू चिप्स की जगह बेक्ड चुकंदर चिप्स खाएं. इनमें एंटीऑक्सीडेंट और नाइट्रेट्स होते हैं, जो दिल और ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद माने जाते हैं.

मसालेदार भुने छोले

    हल्दी और चाट मसाले के साथ भुने छोले प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं. यह लंबे समय तक पेट भरा रखते हैं और ऊर्जा भी देते हैं.

स्टीम्ड कॉर्न भेल

    स्वीट कॉर्न, प्याज, टमाटर, धनिया और नींबू से बनी यह भेल हल्की, स्वादिष्ट और विटामिन सी व फाइबर का अच्छा स्रोत है.

ग्रिल्ड मसाला पनीर

    मसालों और दही में मेरिनेट किया गया ग्रिल्ड पनीर हाई प्रोटीन स्नैक है, जो शरीर को ताकत देने के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी सहारा देता है.

बेक्ड मूंग दाल खाखरा

    कम फैट और ज्यादा फाइबर वाला मूंग दाल खाखरा शाम की चाय के साथ बेहतरीन विकल्प है. यह लंबे समय तक ऊर्जा बनाए रखता है.

मिक्स नट्स और सीड्स

    बादाम, अखरोट, कद्दू और सूरजमुखी के बीज पोषण से भरपूर होते हैं. इनमें मौजूद हेल्दी फैट और विटामिन शरीर की रक्षा क्षमता मजबूत करने में मदद करते हैं.

मसाला मखाना

    हल्के घी और मसालों में भुना मखाना कम कैलोरी वाला कुरकुरा स्नैक है. इसमें मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं.

वेजिटेबल ओट्स चिल्ला

    ओट्स, पालक और गाजर से बना चिल्ला फाइबर और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है. यह पाचन और ब्लड शुगर संतुलन में मददगार है.

शकरकंद चाट

    शकरकंद चाट विटामिन ए से भरपूर होता है, यह आपके पाचन को भी बेहतर रखने में मदद करती है.

More Stories