अपनी चतुराई से सबको हैरान कर देते हैं ये 9 जानवर


Princy Sharma
25 Nov 2024

हाथी

    हाथियों की याददाश्त अद्भुत होती है, वे सहानुभूति प्रदर्शित करते हैं और आइने में खुद को पहचान सकते हैं. वे समस्या को हल करने में सक्षम होते हैं और मजबूत सामाजिक रिश्ते बनाते हैं.

तोता

    खासकर अफ्रीकी ग्रे तोते मानव भाषण की नकल कर सकते हैं. concept को समझ सकते हैं और पहेलियां हल कर सकते हैं. इसके साथ वे संख्याओं और आकारों को भी पहचान सकते हैं.

डॉल्फिन

    डॉल्फिनों की communication skills बेहद खास होती है. वे मुश्किल आदेश को समझ सकती हैं. साथ में आइने में खुद को पहचान सकती हैं और समूह में मिलकर काम कर सकती हैं.

कौआ

    कौवे दुनिया के सबसे बुद्धिमान पक्षियों में से एक हैं. ये औजारों का उपयोग कर सकते हैं और हेलियां हल कर सकते हैं . यहां तक कि इंसानों के चेहरे भी पहचान सकते हैं.

चिम्पांजी

    इंसानों के करीबी रिश्तेदार, चिम्पांजी औजारों का उपयोग कर सकते हैं. वे साइन लैंग्वेज सीख सकते हैं और उनके पास समस्याओं का हल निकालने के लिए एडवांस स्किल्स होती है.

कुत्ते

    कुत्ते हाई ट्रेनिंग, सहानुभूति वाले और इंसानी भावनाओं और आदेशों को समझने में सक्षम होते हैं. उनकी बुद्धिमानी ब्रीड पर निर्भर करती है, जिसमें बॉर्डर कॉल्ली सबसे चतुर माने जाते हैं.

बिल्ली

    बिल्लिया स्वतंत्र होती हैं. इनकी याददाश्त बेहतरीन होती है और ये समस्याओं का हल निकालने में एक्सपर्ट मानी जाती हैं.

ऑक्टोपस

    ऑक्टोपस को भागने और समस्याओं का हल निकालने में माहिर माना जाता है .यह आसानी से जार खोल सकते हैं, खुद को छिपा सकते हैं. इसके साथ वे मुश्किल वातावरण का भी सामना कर सकते हैं.

सुअर

    सुअर बेहद चतुर होते हैं, ये ट्रिक्स सीख सकते हैं और भूलभुलैया हल कर सकते हैं. यहां तक कि आसान वीडियो गेम खेल सकते हैं. सुअर की याददाश्त भी बेहतरीन होती है.

More Stories