'बचपन में उंगलियां पकड़...', फादर्स डे पर ऐसे करें विश; खुशी से झूम उठेंगे पापा!


Princy Sharma
14 Jun 2025

फादर्स डे

    फादर्स डे सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि एक एहसास है कि पापा के बिना हमारी जिंदगी अधूरी है.

सम्मान और प्यार

    इस दिन का खास मकसद अपने पापा को सम्मान और प्यार देना है, ताकि वह महसूस कर सकें कि उनके योगदान को हम कभी नहीं भूल सकते.

मैसेज और कोट्स

    यहां हम लेकर आए हैं कुछ दिल छूने वाले मैसेज और कोट्स, जो आप अपने पापा को इस फादर्स डे पर भेज सकते हैं.

1

    'यूं तो मैंने बुलंदियों के हर निशान को छुआ. जब पापा ने गोद में उठाया, तो आसमान अपने करीब पाया. फादर्स डे की बधाई पापा!'

2

    'बचपन में उंगलियां पकड़कर चलना सिखाया आपने, हर मुश्किल से लड़ना सिखाया आपने. गिरा जब भी हौसला बढ़ाकर आगे बढ़ाया आपने, पापा की बदौलत ही मेरा जीवन खूबसूरत बन पाया!'

3

    'मेरी पहचान है आप से पापा, क्या कहूं आप मेरे लिए क्या हो, रहने को है पैरों के नीचे ये जमीन, पर मेरे लिए तो मेरा आसमान आप हो!'

4

    'कंधों पर झुलाया, कंधों पर घुमाया, एक पापा की बदौलत ही, मेरा जीवन खूबसूरत बन पाया! हैप्पी फादर्स डे प्यारे पापा!'

5

    'पिता जमीर है, पिता जागीर है. जिसके पास ये हैं, वह सबसे अमीर है!' हैप्पी फादर्स डे प्यारे पापा

6

    'मेरा साहस, मेरी इज्जत, मेरा सम्मान है पिता. मेरी ताकत, मेरी पूंजी, मेरी पहचान है पिता!'  हैप्पी फादर्स डे प्यारे पापा

More Stories