दुनिया के इन देशों में भी दिवाली की होती है धूम, जगमगा उठता है पूरा शहर!
Princy Sharma
20 Oct 2025
दिवाली
भारत से बाहर बसे करोड़ों भारतीय और भारतीय संस्कृति से प्रभावित लोग दीपावली को दीपों, मिठाइयों और रंगों से सजाते हैं. चलिए जानते हैं उन शहरों के बारे में.
नेपाल
नपाल में दिवाली को तिहार या स्वान्ति कहा जाता है. ये त्योहार 5 दिन तक चलता है और इसमें खास बात ये है कि कौवा, कुत्ता, गाय जैसे जानवरों की भी पूजा की जाती है.
श्रीलंका
रामायण में रावण की लंका के रूप में मशहूर श्रीलंका में भी दिवाली मनाई जाती है. खासकर तमिल समुदाय इस त्योहार को बड़ी श्रद्धा और उत्साह से मनाता है.
मलेशिया
मलेशिया में दिवाली को 'हरि दिवाली' कहा जाता है. यहां रहने वाले भारतीय समुदाय के लोग इसे अंधकार पर प्रकाश की जीत के रूप में मनाते हैं.
थाईलैंड
थाईलैंड में दिवाली को 'क्रियोंध' नाम से जाना जाता है. यहां केले की पत्तियों से दीप बनाकर उनमें धूपबत्ती लगाई जाती है और इन्हें जल में प्रवाहित किया जाता है.
मॉरीशस
मॉरीशस में भारतीय मूल की बड़ी आबादी है, इसलिए दिवाली वहां का बड़ा पर्व है. लोग मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं, घरों को दीयों से सजाते हैं और पारंपरिक मिठाइयां बनाते हैं.
सिंगापुर
सिंगापुर की दिवाली बहुत खास होती है, खासकर लिटिल इंडिया इलाके में. वहां की सड़कों पर रंग-बिरंगी लाइट्स लगाई जाती हैं, बाजार सजते हैं.
ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया में दिवाली को बड़े स्तर पर मनाया जाता है. सिडनी में Vivid Sydney नामक फेस्टिवल के दौरान सिडनी ओपेरा हाउस और हार्बर ब्रिज जैसे स्थल दिवाली की तरह जगमगाते हैं.
गुयाना
दक्षिण अमेरिका के देश गुयाना में दिवाली को दीये जलाकर, पूजा करके और पारंपरिक भोजन के साथ मनाया जाता है.
दक्षिण अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका में भी भारतीय समुदाय की संख्या अच्छी-खासी है. दिवाली के मौके पर दीप जलाए जाते हैं, पटाखे फोड़े जाते हैं और पारंपरिक नृत्य-संगीत के कार्यक्रम होते हैं.
फिजी
दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित फिजी में दिवाली को राष्ट्रीय त्योहार का दर्जा प्राप्त है. यहां की बड़ी भारतीय आबादी इस त्योहार को पूरे रीति-रिवाज और परंपरा से मनाती है.