छठी मईया को प्रसन्न करने के लिए पहने ये ट्रेंडी पीली साड़ी


Babli Rautela
26 Oct 2025

छठी मईया का प्रिय रंग

    छठ पूजा में पीला रंग शुभता और भक्ति का प्रतीक है. इस पर्व पर पीली साड़ी पहनकर आप छठी मईया की कृपा प्राप्त कर सकती हैं. आइए, देखें कुछ ट्रेंडी साड़ी लुक्स.

कॉन्ट्रास्ट का कमाल

    सेमी-सिल्क पीली साड़ी को लाल ब्लाउज और दुपट्टे के साथ पेयर करें. यह कॉन्ट्रास्ट लुक आपको देगा बोल्ड और खूबसूरत अंदाज.

फ्लोरल ऑर्गेंजा का ट्रेंड

    फ्लोरल डिजाइन वाली ऑर्गेंजा साड़ी छठ पूजा के लिए एकदम परफेक्ट है. हल्के गहने और खुले बालों के साथ यह लुक देगा एलिगेंट टच.

ऑर्गेंजा साड़ी की खूबसूरती

    प्रिंटेड ऑर्गेंजा साड़ी में हल्कापन और स्टाइल दोनों हैं. मैचिंग ब्लाउज और गजरे के साथ यह लुक आपको भीड़ में अलग बनाएगा.

सिल्क साड़ी का रॉयल लुक

    पीली सिल्क साड़ी में पारंपरिक और आधुनिक का मेल है. इसे साधारण मेकअप और बन हेयरस्टाइल के साथ कैरी करें.

टीश्यू साड़ी की सादगी

    सिंपल लुक के लिए टीश्यू साड़ी चुनें. मांग में सिंदूर, गजरा और हल्का मेकअप आपके लुक को बनाएगा शांत और आकर्षक.

बनारसी साड़ी का जादू

    बनारसी साड़ी में पीले रंग का शाही अंदाज अपनाएं. स्लीवलेस ब्लाउज और हल्के गहनों के साथ यह लुक उत्सव को और खास बनाएगा.

छठ पूजा के लिए टिप्स

    साड़ी के साथ न्यूनतम गहने और प्राकृतिक मेकअप चुनें. पीले रंग के शेड्स को अपनी स्किन टोन के हिसाब से चुनकर पर्व को और खास बनाएं.

More Stories