ये है वामिका गब्बी की फिट बॉडी का सीक्रेट, आप भी करें फॉलो
Princy Sharma
09 May 2025
वामिका गब्बी
16 मई को एक्ट्रेस वामिका गब्बी की फिल्म 'भूल चूक माफ' OTT पर रीलिज होने वाली हैं. ऐसे में वह फिल्म प्रोमशन के दौरान स्पॉट हुईं थीं. इस दौरान हर कोई उनकी फिटनेस की तारीफ कर रहा था. चलिए जानते हैं एक्ट्रेस के फिटनेस का राज
डांस को बनाएं एक्सरसाइज
वामिका कहती हैं कि डांस सिर्फ मस्ती नहीं, बल्कि एक जबरदस्त HIIT वर्कआउट भी है. इससे कैलोरीज जल्दी बर्न होती हैं.
वेट ट्रेनिंग
एक्ट्रेस की टोंड बॉडी का राज है इंटेंस वेट ट्रेनिंग. वजन उठाने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और फैट जल्दी घटता है.
स्विमिंग
वामिका को स्विमिंग बेहद पसंद है. उनका मानना है कि यह ऐसा वर्कआउट है जिसमें पूरे शरीर की मांसपेशियां एक साथ काम करती हैं, जिससे ज्यादा कैलोरी बर्न होती हैं.
पुल-अप्स
वामिका बताती हैं कि पुल-अप्स एक ऐसा एक्सरसाइज है जो आपकी बांहों, पीठ और पेट की मांसपेशियों को एक साथ मजबूत करता है.
बैटलिंग रोप्स
वामिका को स्ट्रेंथ और सहनशक्ति बढ़ाने के लिए वर्कआउट रोप्स यानी भारी रस्सियों से ट्रेनिंग करना बहुत पसंद है. इससे शरीर की कोर मसल्स एक्टिव रहती हैं.
डम्बल कर्ल्स
डम्बल वामिका की फिटनेस रूटीन का अहम हिस्सा हैं. बेंच प्रेस, गॉब्लेट स्क्वैट्स जैसे एक्सरसाइज डम्बल से करके आप मसल्स बना सकते हैं और फैट भी घटा सकते हैं.
पुल-अप्स
अगर आप भी वामिका जैसी फिट बॉडी चाहती हैं, तो यह एक्सरसाइज जरूर ट्राई करें. यह फ्लेक्सिबिलिटी और मसल स्ट्रेंथ दोनों को सुधारता है.