सुबह खाली पेट घी खाने का जादू या जोखिम? एक्सपर्ट्स ने बताय सच!
Babli Rautela
03 Sep 2025
घी के फायदें
घी में विटामिन A, D, E और K के साथ गुड फैट्स मौजूद हैं. इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण गट हेल्थ को बेहतर बनाते हैं और शरीर को ताकत देते हैं.
क्या कहती हैं डायटिशियन?
डायटिशियन कहते हैं कि, सुबह एक चम्मच घी हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं है. इसका सेवन आपकी सेहत और शरीर की जरूरतों पर निर्भर करता है.
किन्हें खाना चाहिए घी?
दुबले-पतले लोग या जिन्हें पाचन संबंधी दिक्कतें हैं, उनके लिए घी फायदेमंद है. यह स्किन को चमक देता है और पाचन को दुरुस्त करता है.
किन्हें बचना चाहिए घी से?
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि मोटापे, हाई कोलेस्ट्रॉल या डायबिटीज से जूझ रहे लोगों को घी का सेवन सीमित या बिल्कुल नहीं करना चाहिए.
स्किन के लिए वरदान
घी में मौजूद फैटी एसिड स्किन को अंदर से पोषण देते हैं. यह एलर्जी से बचाव करता है और त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है.
पाचन का रखे ख्याल
घी में ब्यूटिरिक एसिड होता है, जो पाचन क्रिया को तेज करता है. यह गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मददगार है.
इम्यूनिटी को दे बूस्ट
घी के एंटी-ऑक्सीडेंट गुण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं, जिससे मौसमी बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है.
सीमित मात्रा है जरूरी
एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि घी का सेवन हमेशा संतुलित मात्रा में करना चाहिए. ज्यादा घी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है.
खाली पेट घी
सुबह खाली पेट एक चम्मच घी तभी लें, जब आपका शरीर इसे पचाने के लिए तैयार हो. अपनी डाइटिशियन से सलाह लेकर ही इसका सेवन शुरू करें.