कहीं आपको भी तो नहीं मिल रहे बार-बार टॉक्सिक लोग


Babli Rautela
15 Jun 2025

अनुपलब्ध माहौल

    अगर आप अव्यवस्थित या भावनात्मक रूप से अनुपलब्ध माहौल में पले-बढ़े हैं, तो आपका दिमाग वही खोजता है जो परिचित लगे, भले ही वह विषैला हो.

कम आत्म-सम्मान

    जिनका आत्म-सम्मान कम होता है, वे अक्सर दुर्व्यवहार सहन कर लेते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि वे बेहतर के हकदार नहीं.

नाटक का नशा

    टॉक्सिक रिश्तों में भावनात्मक उतार-चढ़ाव डोपामाइन रिलीज करते हैं, जो नशे की तरह है.

बदलने की कोशिश

    कई लोग यह मानते हैं कि उनका प्यार किसी टॉकिस्क व्यक्ति को बदल देगा.

कंट्रोल को प्यार समझना

    ईर्ष्या या अधिकार जताने जैसे व्यवहार को कुछ लोग प्यार या देखभाल समझ लेते हैं, खासकर अगर उन्होंने कभी स्वस्थ भावनात्मक सीमाओं का अनुभव नहीं किया.

अकेलेपन का डर

    अकेले होने का डर कई बार विषैले रिश्तों में बने रहने की वजह बनता है. लोग भावनात्मक नुकसान से ज्यादा अकेलेपन की असुविधा से डरते हैं.

ट्रॉमा बॉन्डिंग का बंधन

    दुर्व्यवहार के बाद मिलने वाली दयालुता एक शक्तिशाली लगाव पैदा करती है, जिसे ट्रॉमा बॉन्ड कहते हैं.

More Stories