'तेरे नाम की मेहंदी...', इन 5 संदेशों से अपनों को दें हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं


Princy Sharma
27 Jul 2025

हरियाली तीज

    आज 27 जुलाई 2025 को हरियाली तीज का त्योहार पूरे भारत में मनाया जा रहा है. यह पर्व खासतौर पर विवाहित महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य के लिए मनाया जाता है.

महत्व

    यह पर्व सुहाग, प्रेम और समर्पण का प्रतीक माना जाता है. शिव-पार्वती के मिलन की याद में तीज का आयोजन होता है. महिलाएं पारंपरिक हरे रंग के वस्त्र पहनती हैं और सोलह श्रृंगार करती हैं.

शुभकामनाएं

    अगर आप इस शुभ अवसर पर अपने मित्रों, रिश्तेदारों या प्रियजनों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यहां बताएं मैसेज जरूर भेजें

1

    तेरे नाम की मेहंदी लगाई है, तीज की पूजा के लिए थाली सजाई है. दिल से बस यही दुआ की है कि तुम्हारी उम्र लंबी हो. हरियाली तीज की ढेर सारी शुभकामनाएं!

2

    बागों में फूल खिले हैं, बारिश की फुहार है. दिल से आपको मुबारक हो तीज का यह प्यारा त्योहार. हरियाली तीज की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!

3

    सावन की घटाएं छाई हैं, तीज का त्योहार आया है. आओ मिलकर इस दिन को खुशियों के साथ मनाएं. हरियाली तीज की शुभकामनाएं!

4

    मन झूम रहा है, तीज के गाने गा रहा है. आज पिया के साथ झूला झूलेंगे और हरियाली तीज मनाएंगे. हरियाली तीज की शुभकामनाएं!

5

    हाथों में मेहंदी, खनकती चूड़ियां और घेवर की मिठास, नवविवाहितों के लिए है ये खास. आपको हरियाली तीज की ढेर सारी शुभकामनाएं!

More Stories