अगस्त में कब है फ्रेंडशिप डे? जानें कैसे शुरू हुई थी दोस्ती के जश्न की परंपरा


Princy Sharma
27 Jul 2025

फ्रेंडशिप डे?

    हर साल अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है. साल 2025 में ये दिन 3 अगस्त को पड़ेगा. यह दिन दोस्तों के साथ बिताए पलों को सेलिब्रेट करने का मौका होता है.

क्यों मनाते हैं फ्रेंडशिप डे?

    यह दिन उन रिश्तों को सम्मान देने के लिए होता है जो खून से नहीं, लेकिन दिल से जुड़े होते हैं. दोस्ती प्यार, भरोसे और सपोर्ट का खूबसूरत उदाहरण होती है.

शुरुआत कैसे हुई?

    फ्रेंडशिप डे की शुरुआत सबसे पहले 1930 में अमेरिका में हुई थी. ग्रीटिंग कार्ड कंपनी 'हॉलमार्क' ने इसे प्रमोट किया ताकि लोग अपने दोस्तों को कार्ड भेजकर अपने जज्बात जाहिर करें.

औपचारिक शुरुआत कब हुई?

    साल 1958 में पराग्वे देश में फ्रेंडशिप डे को औपचारिक रूप से प्रस्तावित किया गया था. इसके बाद यह परंपरा धीरे-धीरे दुनिया के कई देशों में फैल गई.

महत्व

    यह दिन हमें अपने दोस्तों को 'थैंक यू' कहने, उनसे जुड़े पलों को याद करने और नई यादें बनाने का मौका देता है. यह रिश्तों को और गहरा बनाता है.

दोस्ती क्यों जरूरी है?

    दोस्त हमारी खुशियों को दोगुना और दुखों को आधा कर देते हैं. मुश्किल वक्त में उनका साथ ही सबसे बड़ी ताकत होता है.

कैसे मनाएं ये दिन?

    इस दिन आप अपने दोस्तों को मैसेज, कार्ड, गिफ्ट भेज सकते हैं या उनके साथ कोई आउटिंग प्लान कर सकते हैं. पुरानी तस्वीरें और यादें शेयर करके दिन को खास बना सकते हैं.

More Stories