शादी के 1 महीने पहले पीना शुरू करें ये जूस, चांद जैसा चमकने लगेगा चेहरा!
Princy Sharma
03 Dec 2024
नेचुरल ग्लो
शादी की तैयारियों के बीच आपकी त्वचा और शरीर का ख्याल रखना बहुत जरूरी है, ताकि आपकी त्वचा नेचुरल ग्लो पा सकें.
जूस
यहां कुछ घरेलू जूस हैं जो आपकी त्वचा को ग्लास जैसी चमक देने में मदद करेंगे. चलिए इन जूस के बारे में.
खीरा, नींबू और पुदीना का रिफ्रेशर
खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और पुदीना पाचन में मदद करता है. अगर मीठा पसंद हो, तो इसमें शहद डाल सकते हैं. यह जूस शरीर से toxic पदार्थों को बाहर निकालता है.
चुकंदर और अनार का जूस
अनार एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है और चुकंदर खून को ऑक्सीजन करता है. ऐसे में ये जूस ग्लोइंग स्किन पाने के लिए बेस्ट साबित हो सकता है.
गाजर और संतरा का जूस
इस जूस में विटामिन C भरपूर होता है, जो ब्राइडल ग्लो पाने में मदद करता है. आप स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें पुदीने के पत्ते डालें.
सेब और दालचीनी का जूस
सेब का जूस फाइबर से भरपूर होता है और दालचीनी ब्लड शुगर को नियंत्रित करती है. इसके साथ पालक मिलाकर और भी पौष्टिक बना सकते हैं.
अनानास और हल्दी का जूस
हल्दी के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण और विटामिन C से भरपूर अनानास का जूस आंखों की सूजन और त्वचा को चमकदार बनाता है. इसे और स्वादिष्ट बनाने के लिए काले मिर्च डालें.
ग्रीन डिटॉक्स जूस
ग्रीन डिटॉक्स जूस शरीर को डिटॉक्स करने और एनर्जी बढ़ाने वाला जूस है. इस जूस को खीरा, पालक और हरा सेब मिलाकर बनाएं. इसके साथ नींबू और अदरक डालें.
डिस्क्लेमर
यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.