घर पर गमले में उगा सकते हैं ये सुपर हेल्दी फल, देखें लिस्ट
Princy Sharma
07 Sep 2025
घर में उगाएं फल
आजकल बाजार में बिकने वाले फल और सब्जियों में केमिकल मिलावट बढ़ रही है. ऐसे में घर पर गमले में फल उगाना सुरक्षित और आसान तरीका बन सकता है. आइए जानें कौन-कौन से फल आप घर में उगा सकते हैं और कैसे:
अंगूर
अंगूर घर की बालकनी में भी उगाई जा सकती है. बेल को दीवार या सहारे की जरत होती है. इसके अलावा, सही समय पर पानी और खाद देने से अच्छी पैदावार मिलती है.
करौंदा
गमले में करौंदा आसानी से उगाया जा सकता है. यह फल विटामिन सी से भरपूर होता है. इसे अचार, चटनी या ड्रिंक्स में इस्तेमाल किया जाता है.
नारंगी
नारंगी, बड़े गमले में आसानी से उगाई जा सकती है. यह छोटे संतरे जैसी होती है. धूप, पानी और खाद मिलाकर जल्दी बढ़ती है.
नींबू
नींबू को गमले या ड्रम में उगाया जा सकता है. पौधों की सही देखभाल करने पर 3-4 महीने में फल लगने लगते हैं.
रसभरी
रसभरी, भारत में बहुत लोकप्रिय. इसे गमले या बगीचे की थोड़ी खाली जगह में लगाया जा सकता है. बढ़ने पर स्टिक्स या सहारे की जरूरत होती है. यह जल्दी तैयार होने वाला फल है.