...इसलिए चिन्मय कृष्ण को बांग्लादेशी कट्टरपंथियों ने डाला जेल में!


Khushboo Chaudhary
27 Nov 2024

कब से बांग्लादेश में बिगड़ा माहौल?

    पड़ोसी देश बांग्लादेश में माहौल बिगड़ता नजर आ रहा है. दरअसल बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना सरकार के पतन और राजनीतिक अस्थिरता के बीच, कट्टरपंथी इस्लामी समूहों ने इतने उग्र होते नजर आ रहे हैं.

संत चिन्मय कृष्ण दास अरेस्ट

    यहीं वजह की इस कट्टरपंथी इस्लामी समूहों ने इस्कॉन को भी निशाना बनाया है और इसी कड़ी में यहां के संत चिन्मय कृष्ण दास को गिरफ्तार कर लिया गया है. जिसके कारण देश भर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं.

अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की मांग

    दरअसल चिन्मय वहां रह रहे हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठाते रहे हैं.

चटगांव में हिंसक प्रदर्शन

    इसी कड़ी में चटगांव में हिंसक प्रदर्शन हुआ. जिसमें एक वकील की मौत हो गई. इस घटना के बाद देश के कई शहरों में हिंदू समुदाय के लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया.

राजद्रोह का मामला

    अब खबर आ रही है चिन्मय ने प्रदर्शन में बांग्लादेश के झंडे का अपमान किया था. इसलिए बांग्लादेश की लॉ एंफोर्समेंट एजेंसी ने चिन्मय कृष्ण दास को देशद्रोह के आरोप में अरेस्ट कर लिया. उनपर राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है.

वकील की मौत

    यह तस्वीर उसी वकील की है जिसकी मौत के बाद बांग्लादेश में प्रदर्शन और तेज हो गया और चिन्मय दास को गिरफ्तार कर लिया गया.

उग्र विरोध प्रदर्शन

    बांग्लादेश की अदालत ने उन्हें मंगलवार को उन्हें जमानत नहीं दी और जेल भेज दिया. इसके बाद चिन्मय दास के समर्थक सड़कों पर उतर आए और उग्र विरोध प्रदर्शन शुरू किया.

बांग्लादश में फिर से तनाव बढ़ गया

    बांग्लादेश में चल रहे प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पे हुई हैं. इससे बांग्लादश में फिर से तनाव बढ़ गया है.

More Stories