माउंट एवरेस्ट पर रात में क्यों आती है डरावनी आवाज?
India Daily Live
16 May 2024
रुचि का केंद्र
हिमालय पर्वत हमेशा से पर्वतारोहियों और वैज्ञानिकों की रुचि का केंद्र रहा है.
सामने आई रिपोर्ट
इस दौरान कई रिपोर्ट में हिमालय से आने वाली डरावनी आवाजों के बारे में भी बताया गया है.
चल गया पता
अब वैज्ञानिकों ने हिमालय पर्वत से आने वाली डरावनी आवाजों का पता लगा लिया है.
क्यों आती हैं ये आवाजें?
एवगेनी पोडॉल्स्की के नेतृत्व में होक्काइडो यूनिवर्सिटी के आर्कटिक रिसर्च सेंटर के ग्लेशियोलॉजिस्ट की टीम इस बात का पता लगाने के लिए निकली कि आखिर क्यों यह आवाजें आती हैं.
खतरनाक आवाजों की पहचान
इस टीम का काम रात में आने वाली खतरनाक आवाजों की पहचान करना था.इस टीम ने समुद्र तल से 3 मील की ऊंचाई पर अपना कैंप लगाया.
सीस्मिक सेंसर
वैज्ञानिकों ने इस घटना को जानने के लिए सीस्मिक सेंसर लगाए. उन्हें इस दौरान हैरान कर देने वाले डेटा मिले.
तापमान में गिरावट
उन्होंने अपने शोध में बताया कि सूर्यास्त के बाद जैसे-जैसे तापमान गिरता जा रहा था हिमालय के ग्लेशियर दरक रहे थे.
हिमालय के पारिस्थितिकी तंत्र
उनके शोध के मुताबिक ग्लेशियर के दरकने या टूटने की वजह से यह आवाजें आ रही थी. शोध में यह भी कहा गया है कि जलवायु परिवर्तन का खासा असर हिमालय के पारिस्थितिकी तंत्र पर भी पड़ा है.