पाकिस्तान बनाने के लिए इतना बेताब क्यों थे मोहम्मद अली जिन्ना


India Daily Live
09 Apr 2024

कायद-ए-आजम

    पाकिस्तान की नींव रखने वाले मोहम्मद अली जिन्ना हैं. उन्हें पाकिस्तान का कायद-ए-आजम कहा जाता है.

हिंदू मुस्लिम एकता की वकालत

    अपने राजनीतिक कैरियर में उन्होंने हिंदू मुस्लिम एकता की वकालत की. उनकी बदौलत ही लखनऊ समझौते को आकार देने में मदद मिली.

कब पड़ी नींव

    पाकिस्तान को मुस्लिम देश बनाने की नींव साल 1920 में पड़ गई थी जब उन्होंने इंडियन नेशनल कांग्रेस ( INC) से इस्तीफा दिया था.

राजनैतिक स्वार्थ और अधिकारों की रक्षा

    कांग्रेस से वार्ता विफल होने के बाद जिन्ना ने मुस्लिमों के राजनैतिक स्वार्थ और अधिकारों की रक्षा के लिए अलग देश की मांग की.

स्वयं का राज्य

    इतिहासकारों के मुताबिक, साल 1940 तक मोहम्मद अली जिन्ना का मानना था कि उपमहाद्वीप में मुस्लिम समुदाय के पास उनका स्वयं का राज्य होना चाहिए.

हिंदू-मुस्लिम संघर्ष

    मुस्लिमों के लिए अलग स्वतंत्र राज्य की मांग पर उनका कहना था कि इससे हिंदू-मुस्लिम संघर्ष नहीं होगा और उनके अधिकारों को भी नुकसान नहीं पहुंचेगा.

लाहौर प्रस्ताव

    मुस्लिम लीग ने मोहम्मद अली जिन्ना के नेतृ्त्व में लाहौर प्रस्ताव को पारित कराया. इस प्रस्ताव में मुस्लिमों के लिए अलग स्वतंत्र राज्य की मांग की गई थी.

पाकिस्तान नाम के पर्चे

    रहमत अली चौधरी नाम के मुस्लिम राष्ट्रवादी छात्र ने साल 1933 में पाकिस्तान नाम के पर्चे छापकर बांटे थे.

More Stories