काली पगड़ी क्यों पहनते थे इब्राहिम रईसी, इस्लाम से है गहरा कनेक्शन
Gyanendra Sharma
20 May 2024
नहीं रहे इब्राहिम रईसी
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई है.
न्यूज एजेंसी IRNA ने दी जानकारी
ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA ने सोमवार सुबह इसकी जानकारी दी.
रविवार से लापता था हेलिकॉप्टर
अजरबैजान से लौटते समय उनका हेलिकॉप्टर रविवार शाम करीब 7 बजे लापता हो गया था.
हेलिकॉप्टर में 9 लोग सवार थे.
इसमें राष्ट्रपति के साथ विदेश मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियन समेत 9 लोग सवार थे. हादसे में सभी मारे गए.
काली पगड़ी
इब्राहिम रईसी हमेशा काली पगड़ी में पहने रहते थे. ये उनका स्टाइल स्टेटमेंट था.
काली पगड़ी किसका प्रतीक
दरअसल, काली पगड़ी प्रतीक है कि वह सैयद मुसलमान हैं और आखिरी पैगंबर मोहम्मद के वंशज हैं.
कट्टरपंथी नेता
इब्राहिम रईसी की पहचान कट्टरपंथी नेता के रूप में की जाती थी.