कौन हैं ये जज जो डोनाल्ड ट्रंप को दे रहे हैं कड़ी चुनौती?


Ritu Sharma
20 Mar 2025

ट्रंप को झटका – फैसले पर रोक

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार अपने विवादित फैसलों को लेकर चर्चा में रहे, लेकिन जज जेम्स बोसबर्ग ने उनके कई आदेशों को रोककर उन्हें करारा झटका दिया.

कौन हैं जेम्स बोसबर्ग?

    जेम्स बोसबर्ग अमेरिका के वाशिंगटन डीसी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश हैं. उन्हें पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 2011 में नियुक्त किया था और वे संवेदनशील मामलों को देखने के लिए जाने जाते हैं.

ट्रंप प्रशासन के खिलाफ फैसले

    बोसबर्ग ने कई बार ट्रंप प्रशासन के फैसलों को चुनौती दी है. उन्होंने प्रवासी नीतियों, चुनावी मामलों और सरकारी दस्तावेजों से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले सुनाए हैं.

ट्रंप ने किया इम्पीचमेंट की मांग

    ट्रंप ने जेम्स बोसबर्ग पर महाभियोग चलाने की मांग की, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स ने इसे खारिज कर दिया.

ट्रंप के सहयोगियों के खिलाफ भी फैसले

    उन्होंने 6 जनवरी 2021 के कैपिटल हिल हमले से जुड़े ट्रंप के सहयोगियों के खिलाफ सख्त फैसले सुनाए, जिससे ट्रंप को बड़ा झटका लगा.

ट्रंप के टैक्स रिकॉर्ड पर फैसला

    2017 में उन्होंने ट्रंप के टैक्स रिकॉर्ड को सार्वजनिक करने की मांग को खारिज कर दिया था, जिससे ट्रंप प्रशासन को राहत मिली थी.

क्या जेम्स बोसबर्ग बनेंगे ट्रंप के लिए सबसे बड़ी चुनौती?

    अमेरिका में ट्रंप की कानूनी मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं. जेम्स बोसबर्ग के कड़े फैसलों ने उनके लिए नए संकट खड़े कर दिए हैं.

More Stories