पहली नहीं तीसरी बार बाल-बाल बचे राष्ट्रपति ट्रंप


Shanu Sharma
26 Apr 2026

कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर के दौरान हमला

    अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा एक बार फिर खतरे में पड़ गई. वाशिंगटन डीसी के वाशिंगटन हिल्टन होटल में व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर के दौरान अचानक गोलीबारी की घटना ने पूरे कार्यक्रम को हिला दिया.

7 से 8 राउंड फायरिंग

    ट्रंप पत्रकारों के साथ डिनर में शामिल थे, तभी होटल में गोली चलने की आवाजें गूंजीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 7 से 8 राउंड फायरिंग हुई. सुरक्षा बलों ने तुरंत एक्शन लिया और राष्ट्रपति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

बाल-बाल बच कर

    यह ट्रंप पर पहला हमला नहीं है. उनकी जिंदगी पर पहले भी कई हमले हो चुके हैं. हालांकि हर बार राष्ट्रपति ट्रंप बाल-बाल बच कर निकल गए हैं.

पेंसिल्वेनिया की चुनावी रैली

    पहला हमला 13 जुलाई 2024 को पेंसिल्वेनिया की चुनावी रैली में हुआ था. जिसमें 20 वर्षीय थॉमस मैथ्यू क्रूक्स ने छत से AR-15 राइफल से फायरिंग की. एक गोली ट्रंप के दाहिने कान को छूकर निकली. ट्रंप ने तुरंत मुड़कर मुट्ठी दिखाई और फाइट-फाइट का नारा लगाया.

फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच

    दूसरा हमला 15 सितंबर 2024 को हुआ. जिसमें फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच गोल्फ कोर्स में 59 वर्षीय रयान वेस्ले राउथ ने AK-स्टाइल राइफल लेकर झाड़ियों में छिपकर निशाना साधा, ट्रंप गोल्फ खेल रहे थे. सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई की और हमलावर को पकड़ लिया.

ऑटोग्राफ के बहाने हमले की कोशिश

    तीसरा हमला 18 जून 2016 को हुआ. जिसमें चुनावी रैली के दौरान 20 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक माइकल स्टीवन सैंडफोर्ड ने ऑटोग्राफ के बहाने पुलिस अधिकारी की पिस्तौल छीनने की कोशिश की.

मजबूती से उभरे

    ट्रंप पर हमलों की यह श्रृंखला उनकी राजनीतिक यात्रा में बार-बार देखी गई है. हर बार वे मजबूती से उभरे हैं और अपने समर्थकों को लड़ाई जारी रखने का संदेश दिया है.

सुरक्षा एजेंसियों पर सवाल

    राष्ट्रपति ट्रंप पर हो रहे हमले ने सुरक्षा एजेंसियों पर सवाल खड़ा कर दिया है. 300 सुरक्षाकर्मियों के बीच में रहने के बाद भी ट्रंप पर बार-बार हमले कैसे हो रहे हैं?

More Stories