हिल्टन होटल में ट्रंप के अलावा इस अमेरिकी राष्ट्रपति पर हुआ था अटैक


Shanu Sharma
27 Apr 2026

सबसे पुराना लोकतंत्र

    अमेरिका खुद को दुनिया का सबसे ताकतवर और सबसे पुराना लोकतंत्र बताता है, लेकिन उसकी राजनीतिक इतिहास हिंसा और खून से भरा पड़ा है.

अमेरिकी राष्ट्रपति को निशाना

    वाशिंगटन डीसी के हिल्टन होटल में व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर के दौरान हुई. इससे पहले भी इस होटल में एक अमेरिकी राष्ट्रपति को निशाना बनाया जा चुका है. इस होटल के अलावा और भी कई जगहों पर हमले हुए.

अब्राहम लिंकन की हत्या

    अमेरिका में राष्ट्रपति हत्या की शुरुआत 14 अप्रैल 1865 को हुई. वाशिंगटन डीसी के फोर्ड थिएटर में राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन अपनी पत्नी के साथ एक नाटक देख रहे थे. तभी अभिनेता जॉन विल्क्स बूथ ने पीछे से उनके सिर में गोली मार दी. जिससे उनकी मौत हो गई.

जेम्स ए. गारफील्ड

    राष्ट्रपति जेम्स ए. गारफील्ड ने पद संभालने के मात्र चार महीने बाद वाशिंगटन डीसी में चार्ल्स जे. गुइटो नामक एक बेरोजगार व्यक्ति के हमले का शिकार बन गए. काफी लंबी लड़ाई के बाद उनकी मौत हो गई थी.

विलियम मैककिनले

    अमेरिका के 25वें राष्ट्रपति विलियम मैककिनले न्यूयॉर्क के बफेलो में पैन-अमेरिकन एक्सपोजिशन के दौरान भाषण दे रहे थे. लियोन चोलगोज नामक व्यक्ति ने उनके पेट में दो गोलियां दाग दीं.

जॉन एफ. केनेडी

    राष्ट्रपति जॉन एफ. केनेडी अपनी पत्नी जैकलिन के साथ टेक्सास के डलास में खुले वाहन में जा रहे थे. दोपहर 12:30 बजे अचानक गोलीबारी हुई और केनेडी घातक रूप से घायल हो गए.

फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट

    15 फरवरी 1933 को फ्लोरिडा के मियामी में राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट खुली कार में भाषण दे रहे थे. हमलावर ने गोलियां चलाईं, हालांकि रूजवेल्ट बच गए, लेकिन उनके साथ मौजूद एक व्यक्ति की मौत हो गई.

रोनाल्ड रीगन

    30 मार्च 1981 को वाशिंगटन हिल्टन होटल के बाहर राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन पर जॉन हिंकले जूनियर ने गोली चलाई. रीगन की छाती में गोली लगी, लेकिन सर्जरी के बाद वे बच गए. दिलचस्प बात यह है कि हालिया गोलीबारी भी उसी हिल्टन होटल में हुई है.

More Stories