हंतावायरस की वजह से WHO ने इन देशों के लिए जारी किया अलर्ट
क्या है हंतावायरस?
यह एक खतरनाक वायरस है जो आमतौर पर चूहों और कृंतकों के संपर्क से फैलता है.
इंसानों में भी फैलने का खतरा
विशेषज्ञों के अनुसार दुर्लभ मामलों में यह वायरस इंसान से इंसान में भी फैल सकता है.
क्रूज शिप पर मिला पहला केस
2 मई को अटलांटिक महासागर में यात्रा कर रहे क्रूज शिप पर हंतावायरस का पहला मामला सामने आया.
अर्जेंटीना हुआ सीधे प्रभावित
यात्रियों ने अर्जेंटीना के उशुआइया शहर से जहाज में सवार हुए थे.
सेंट हेलेना में अलर्ट
सेंट हेलेना में जहाज रुकने के बाद प्रशासन संपर्क में आए लोगों पर नजर रख रहा है.
साउथ अफ्रीका में भर्ती मरीज
साउथ अफ्रीका में संक्रमित यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.
केप वर्डे भी प्रभावित
केप वर्डे इस क्रूज रूट का अंतिम गंतव्य था, इसलिए यहां भी सतर्कता बढ़ाई गई है.
नीदरलैंड और ब्रिटेन में चिंता
नीदरलैंड के दो नागरिकों की मौत हुई, जबकि ब्रिटेन से जुड़ा एक मामला भी सामने आया.
WHO ने कई देशों को किया अलर्ट
कनाडा, डेनमार्क, जर्मनी, न्यूजीलैंड, सेंट किट्स और नेविस को WHO ने सतर्क रहने को कहा है.