2060 तक कितने बढ़ जाएंगे मुसलमान?
India Daily Live
17 Mar 2024
प्यू रिसर्च सेंटर
धार्मिक समूहों के आधार पर प्यू रिसर्च सेंटर ने हाल ही में एक रिपोर्ट प्रकाशित की है.
अगली आधी सदी
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अगली आधी सदी में दुनिया के सबसे बड़े धर्म ईसाई का प्रभाव खत्म हो जाएगा.
दोगुनी रफ्तार
रिपोर्ट के अनुसार, साल 2015 से 2060 के बीच मुसलमानों की संख्या पूरी दुनिया में दोगुनी रफ्तार से बढ़ेगी.
32 फीसदी बढ़ोत्तरी
थिंक टैंक ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि आने वाले सालों में दुनिया की आबादी 32 फीसदी तक बढ़ेगी. इसमें सबसे ज्यादा संख्या मुस्लिम समुदाय की 70 फीसदी होगी.
इतनी हो जाएगी संख्या
साल 2015 में मुस्लिमों की संख्या दुनियाभर में करीब 1.8 अरब थी. अब यह बढ़कर 3 अरब हो जाएगी.
10 में से 3 लोग मुस्लिम
रिपोर्ट के अनुसार, अगले 45 सालों में विश्व के 10 में से 3 लोग मुस्लिम समुदाय के होंगे.
बड़ा हिस्सा होगा बेहद जवान
आने वाले सालों में मुसलमानों का एक बड़ा हिस्सा बेहद जवान होगा और उनके भीतर बच्चा पैदा करने की क्षमता भी अधिक होगी