ट्रंप-हैरिस में जो बनेगा का राष्ट्रपति, कितनी होगी उसकी सैलरी
India Daily Live
05 Nov 2024
कांटे की टक्कर
डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है.
कितनी मिलेगी सैलरी
आइए जानते हैं कि इनमें से जो राष्ट्रपति बनेगा उसे हर साल कितनी सैलरी मिलती है.
कितनी है अमेरिकी राष्ट्रपति की सैलरी
अमेरिका के राष्ट्रपति की सालाना सैलरी $400,000 है. इसे भारतीय रुपये में बदलें तो यह करीब 3 करोड़ 35 लाख रुपये होगी.
2001 में आखिरी बार बढ़ी थी सैलरी
यह सैलरी आखिरी बार 2001 में $200,000 से बढ़ाई गई थी.
मिलता है खर्चा भत्ता
इसके अलावा, राष्ट्रपति को $50,000 का खर्चा भत्ता भी मिलता है.
मिलता है यात्रा भत्ता
आधिकारिक यात्रा के लिए राष्ट्रपति को $100,000 का अलग से यात्रा भत्ता दिया जाता है.
एंटरटेनमेंट बजट का भी प्रावधान
राष्ट्रपति को आयोजनों के लिए $19,000 का एंटरटेनमेंट बजट भी मिलता है.
सीनेट तय करती है सलरी
राष्ट्रपति की सैलरी सीनेट तय करती है और इसे कार्यकाल के बीच नहीं बदला जा सकता.
रहने के लिए मिलता है व्हाइट हाउस
राष्ट्रपति को व्हाइट हाउस में रहने की सुविधा भी मिलती है. कार्यकाल के बाद, पूर्व राष्ट्रपतियों को पेंशन और अन्य लाभ मिलते हैं.