अमेरिका ने बनाया चीन का काल, परमाणु प्रलय ला देगी ये विध्वंसक मिसाइल
हिरोशिमा से 20 गुना ज्यादा खतरनाक
अमेरिका ने मिसाइल जखीरे और युद्ध के खतरे को देखते हुए द सेंटिनल नाम की एक हाइपरसोनिक परमाणु मिसाइल बनाई है जो कि हिरोशिमा पर गिराए गए बम से 20 गुना ज्यादा विध्वंसक है.
खर्च किए हैं 100 अरब डॉलर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका ने इस मिसाइल को बनाने के लिए करीब 100 अरब डॉलर खर्च किए हैं और ये उसके जखीरे में शामिल सबसे आधुनिक मिसाइल है.
चीन, रूस की रेस में कूदा अमेरिका
हाइपरसोनिक मिसाइलों की रेस की बात करें तो अमेरिका लंबे समय से इसमें पीछे चल रहा था लेकिन चीन, रूस, उत्तर कोरिया और ईरान जैसे देशों की तेजी देखते हुए उसने इस मिसाइल का निर्माण किया है.
इन 3 जगह पर तैनात की जाएगी मिसाइल
रिपोर्ट के अनुसार अभी भी इस मिसाइल पर काम जारी है और जब ये पूरी तरह से तैयार हो जाएगी तो उत्तर डकोटा, व्योमिंग, मोंटाना और नेब्रास्का में तैनात मिनटमैन 3 की जगह तैनात किया जाएगा.
पल में तबाह कर सकती है धरती का कोई भी कोना
LGM-35 सेंटिनल जमीन से न्यूक्लियर मिसाइल को रोकने वाली मिसाइल है जो कि धरती के किसी भी हिस्से को पलभर में तबाह करने की महाविनाशक ताकत रखती है.
2029 से हो जाएंगी सेना में शामिल
ये मिसाइलें अमेरिका वायुसेना को सौंपी जाएंगी जो साल 2029 से 2075 तक सेवा में रहेंगी.