टेक्सास में बाढ़ ने मचाई तबाही, इन तस्वीरों में देखिए भयानक मंजर


Anvi Shukla
06 Jul 2025

डूबते किनारों पर खामोश मेलबॉक्स

    ग्वाडालूप नदी के किनारे स्थित मेलबॉक्स अब बाढ़ के निशानों से घिरे हुए हैं, जैसे समय वहीं थम गया हो.

कुछ ही घंटों ने बदल दी तस्वीर

    केंद्रीय टेक्सास के हिल कंट्री में कुछ घंटों में हुई भीषण बारिश ने दर्जनों लोगों की जिंदगी को मौत में बदल डाला.

बाढ़ ने लील ली जिंदगी की रफ्तार

    टेक्सास के हिल कंट्री में भारी बारिश और ग्वाडालूप नदी के उफान से जन-जीवन पूरी तरह ठप, जगह-जगह जल प्रलय जैसे हालात.

आसमान से नजर आई तबाही की तस्वीर

    ड्रोन से ली गई तस्वीरों में सैन गेब्रियल नदी की उफनती लहरें और डूबे इलाकों का भयावह मंजर साफ देखा गया.

कैम्प मिस्टिक बना त्रासदी का केंद्र

    हंट, टेक्सास में कैम्प मिस्टिक में 20 लड़कियों के लापता होने की खबर ने पूरे इलाके को दहला दिया.

बाढ़ में बह गया हर सामान

    कैम्प मिस्टिक की झोपड़ियों में बिखरा फर्नीचर और तबाही के निशान बताते हैं कि लहरों ने सब कुछ समेट लिया.

खोजी कुत्तों ने संभाली कमान

    बचाव दल के खोजी कुत्ते कैम्प मिस्टिक में लापता लोगों की तलाश में जुटे, हर कोना खंगाला जा रहा है.

मलबे के बीच इंसानी जद्दोजहद

    इन्ग्राम में एक पुल पर बचे हुए लोग मलबे के ऊपर से गुजरते दिखे, हर कदम पर डर और उम्मीद की लड़ाई.

टेक्सास में प्रलय की तस्वीरें बोल रही हैं

    इन तस्वीरों में सिर्फ पानी नहीं, डर, दर्द और संघर्ष की दास्तां है जो हर किसी को सोचने पर मजबूर कर देती है.

हर किनारे पर रेस्क्यू ऑपरेशन

    ग्वाडालूप नदी के दोनों किनारों पर बचावकर्मी लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं, ताकि कोई भी जिंदगी छूट न जाए.

More Stories