कौन थे अगस्टिन एस्कोबार? विमान हादसे में परिवार समेत समंदर में समाए
हडसन नदी में गिरा हेलीकॉप्टर, सभी छह की मौत
न्यूयॉर्क में एक दर्शनीय स्थल की हेलीकॉप्टर उड़ान उस वक्त मौत की सवारी बन गई, जब वह पियर 40 के पास हडसन नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
अगस्टिन एस्कोबार का पूरा परिवार हादसे का शिकार
दुर्घटना में सीमेंस मोबिलिटी के ग्लोबल सीईओ अगस्टिन एस्कोबार, उनकी पत्नी और तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. उनके बच्चों की उम्र 4, 5 और 11 साल थी.
सीमेंस में अहम भूमिका निभा चुके थे एस्कोबार
एस्कोबार 2022 से सीमेंस स्पेन के प्रमुख रहे और रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर में वैश्विक नेतृत्व संभाल रहे थे. उन्हें 25 वर्षों का इंटरनेशनल अनुभव था.
उड़ान के दौरान हवा में टूटा रोटर
वहां मौजूद लोगों के मुताबिक, बेल 206 हेलीकॉप्टर के रोटर का एक हिस्सा उड़ान के दौरान टूट गया. हेलिकॉप्टर ने चक्कर काटा और सीधा नदी में गिर गया.
न्यूयॉर्क पहुंचने के कुछ घंटे बाद हुई दुर्घटना
एस्कोबार अपने परिवार के साथ बार्सिलोना से न्यूयॉर्क उसी दिन पहुंचे थे. फ्लाइट से पहले की तस्वीरों में पूरा परिवार मुस्कुराता हुआ नजर आया था.
राष्ट्रपति ट्रम्प ने जताया दुख
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक जताया. एनटीएसबी ने हादसे की जांच शुरू कर दी है.
हेलीकॉप्टर उल्टा मिला, राहत कार्य में जुटी टीमें
हेलीकॉप्टर नदी में उलटा मिला. बर्फीले पानी में राहत दलों ने सभी शव बरामद किए. हादसे ने शहर को गमगीन कर दिया.