बुलेट ट्रेन से इकोनॉमिक फोरम तक... भारत-जापान साझेदारी की नई रफ्तार


Km Jaya
30 Aug 2025

पीएम मोदी का दो दिवसीय जापान दौरा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जापान का दो दिवसीय दौरा ऐतिहासिक साबित हुआ.

जापान ने किया ऐलान

    जापान ने भारत में अगले 10 सालों में 10 ट्रिलियन येन के प्राइवेट निवेश का ऐलान किया.

आर्थिक सहयोग को और बढ़ाने का विजन पेश

    पीएम मोदी और जापान के पीएम शिगेरू इशिबा ने इंडिया-जापान इकोनॉमिक फोरम में आर्थिक सहयोग को और बढ़ाने का साझा विजन पेश किया.

दोनों नेताओं की वार्ता और डिनर मीटिंग

    दोनों नेताओं ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता और डिनर मीटिंग की.

दोनों नेताओं ने साथ में की यात्रा

    शिंकानसेन बुलेट ट्रेन से टोक्यो से सेंदाई तक दोनों नेताओं ने साथ यात्रा की.

तकनीकी सहयोग पर दिया जोर

    टोक्यो इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्ट्री का दौरा कर तकनीकी सहयोग पर जोर दिया गया.

जापानी प्रीफेक्चर्स के गवर्नरों ने की मुलाकात

    16 जापानी प्रीफेक्चर्स (जो भारत में मुख्यमंत्रियों के समकक्ष हैं) के गवर्नरों ने पीएम मोदी से मुलाकात कर साझेदारी का अनोखा उदाहरण पेश किया.

रोडमैप हुआ लॉन्च

    ‘इंडिया-जापान जॉइंट विजन फॉर द नेक्स्ट डिकेड’ रोडमैप लॉन्च हुआ. रक्षा, डिजिटल इनोवेशन, क्लीन एनर्जी, क्रिटिकल मिनरल्स और अंतरिक्ष सहयोग पर कई MoUs साइन हुए.

जापान में इन लोगों से की मुलाकात

    पीएम मोदी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्रियों, संसद अध्यक्ष और सांसदों से भी मुलाकात की.

More Stories