इन समझौतों से क्या भारत-श्रीलंका के रिश्तों में आएगी मिठास?


Ritu Sharma
05 Apr 2025

PM मोदी को मिला श्रीलंका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

    श्रीलंका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'मित्र विभूषण' से नवाजा, जो किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान है.

भारत-श्रीलंका के बीच हुआ ऐतिहासिक रक्षा समझौता

    पहली बार दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग पर व्यापक करार हुआ, जिससे सामरिक संबंध और मज़बूत होंगे.

त्रिंकोमाली बनेगा एनर्जी हब, UAE भी साझेदार

    भारत, श्रीलंका और UAE के बीच त्रिंकोमाली को ऊर्जा केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए त्रिपक्षीय समझौता हुआ.

मछुआरों की रिहाई की उठी मांग

    पीएम मोदी ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की अपील करते हुए, श्रीलंका से मछुआरों की तत्काल रिहाई और नावों की वापसी की बात कही.

डिजिटल सहयोग के लिए ₹300 करोड़ की मदद

    भारत ने श्रीलंका को यूनिक डिजिटल आइडेंटिटी प्रोजेक्ट के लिए ₹300 करोड़ की वित्तीय सहायता दी, दोनों देशों ने डिजिटल इनोवेशन को लेकर सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई.

स्वास्थ्य और बहु-क्षेत्रीय सहयोग पर भी हस्ताक्षर

    स्वास्थ्य, मेडिकल और पूर्वी प्रांतों में बहु-क्षेत्रीय अनुदान सहायता के लिए भी समझौते हुए, जिससे दोनों देशों के सामाजिक क्षेत्रों को लाभ मिलेगा.

भगवान बुद्ध के अवशेष श्रीलंका भेजने की घोषणा

    पीएम मोदी ने बताया कि गुजरात से प्राप्त भगवान बुद्ध के पुरावशेषों को श्रीलंका में दर्शन हेतु भेजा जाएगा, जिससे सांस्कृतिक संबंध और गहरे होंगे.

More Stories