बेदम पड़े अस्पताल, दम तोड़ते लोग; गाजा में इजराइल ने ये क्या किया?
India Daily Live
23 May 2024
बेदम अस्पताल में दम तोड़ रहे लोग
गाजा में इजराइल के हमलों के बाद वहां के लोगों के पास न रहने को घर बचा है, न सिर छिपाने को ठिकाना. इजराइल के हवाई हमलों के बाद अस्पताल भी बेदम पड़ा हुआ है.
दक्षिणी राफा और उत्तरी जबालिया में जंग जारी
गाजा के दक्षिणी राफा और उत्तरी जबालिया में भीषण सड़क युद्ध जारी है. दोनों इलाकों के लोग भयभीत है और इस बीच इजरायली सैनिकों की कार्रवाई जारी है.
आतंकी ठिकानों पर हमले की योजना
इज़राइल की सेना का कहना है कि उसकी नाहल ब्रिगेड रफ़ा के आसपास के सैनिकों के एक डिवीजन में शामिल हो गई है. सेना अब शहर के अंदर आतंकवादी ठिकानों पर हमला करने की योजना बना रही है.
इजराइली सेना का दावा- निर्दोषों को बचाएंगे
इजराइली सेना ने दावा किया है कि जितना संभव हो सकेगा, निर्दोष नागरिकों को बचाया जाएगा. किसी तरह के आम नागरिकों को हताहत नहीं होने दिया जाएगा.
8 लाख से अधिक फिलिस्तीनी राफा से भागे
संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि इजरायली बलों के हमले के कारण 8 लाख से अधिक फिलिस्तीनियों के राफा से भाग गए हैं. अब वे मलबों के बीच शरण लेने को मजबूर हैं.
अब तक 35 हजार से अधिक फिलिस्तीनियों की मौत
7 अक्टूबर से गाजा पर इजरायली हमलों में अब तक कम से कम 35,709 लोग मारे गए हैं और 79,990 घायल हुए हैं. हमास के 7 अक्टूबर के हमले में इजरायल में मरने वालों की संख्या 1,139 है.
अस्पतालों से भी पलायन जारी
इजराइल के हमलों का खौफ ऐसा है कि अस्पतालों से भी पलायन जारी है. उत्तरी गाजा के अल-अवदा अस्पताल की घेराबंदी कर रहे इज़रायली सैनिकों ने डॉक्टरों, नर्सों, मरीजों को अस्पताल छोड़ने पर मजबूर कर दिया है.
चार दिन पहले सैनिकों ने घेरा अस्पताल
स्थानीय डॉक्टर के मुताबिक, 4 दिन पहले इज़रायली सेना ने अल-अवदा अस्पताल को घेर लिया. उन्होंने किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया. हम अपने मरीजों की जान की परवाह करने के लिए वहीं रुके रहे.
मरीजों, डॉक्टरों को अस्पताल छोड़ने के आदेश
डॉक्टर के मुताबिक, हम सभी को अस्पताल छोड़ने और पश्चिमी गाजा की ओर चलते रहने का आदेश दिया गया है. हम तब तक चल रहे हैं जब तक हम एक सुरक्षित क्षेत्र में नहीं पहुंच जाते और आश्रय नहीं पा लेते.
डब्ल्यूएचओ चीफ ने किया ये दावा
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में डब्ल्यूएचओ चीफ टेड्रोस ने कहा कि जब इजरायली सैनिकों ने अस्पताल पर छापा मारा, तब 140 मेडिकल स्टाफ, मरीज अंदर थे.