इजरायली सेना का नरसंहार, रफाह तबाह, कब तक चलेगा खूनी खेल?
India Daily Live
29 May 2024
तबाह हुआ रफाह
गाजा में इजराइली सेना के नरसंहार के बाद अब रफाह में भयानक तबाही मची है. रफाह में शरण लिए फिलिस्तीनियों के पास कोई रास्ता नहीं बचा है.
आखिर कहां जाएं?
फिलिस्तीनियों को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर कहां जाएं. इस बीच कई देशों ने इजराइल से तत्काल युद्ध विराम की अपील की है, लेकिन इजराइल इस वादे पर कायम है.
क्या चाहता है इजराइल?
बार-बार युद्ध विराम की अपील के बीच इजराइल के दिमाग में कुछ और चल रहा है. कई बार नेतन्याहू दोहरा चुके हैं कि वे हमास को तबाह करके ही दम लेंगे.
अब कब खत्म होगा खूनी खेल?
पश्चिमी देशों की बार-बार शांति की अपील और नेतन्याहू की जिद के बीच सवाल ये है कि आखिर ये खूनी खेल कब खत्म होगा?
गाजा, रफाह के बाद क्या?
सवाल ये भी है कि गाजा और रफाह के बाद आखिर इजराइली सेना हमास के खात्मे के लिए किस इलाके को अपना निशाना बनाएगी?
ताजा हमलों में 21 फिलिस्तीनी मारे गए
इजरायली सेना ने रफाह के पश्चिम में एक तंबू शिविर पर गोलाबारी की. गोलीबारी में 13 महिलाओं और लड़कियों समेत कम से कम 21 लोगों की हत्या की गई.
UNSC ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने रफाह पर इजरायल के जमीनी आक्रमण को लेकर एक आपातकालीन बैठक बुलाई.
रफाह से 10 लाख लोगों का पलायन
मई की शुरुआत से इजरायल की ओर से किए गए हमलों के कारण 10 लाख लोगों ने रफाह से पलायन किया है.
36 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनियों की हत्या
7 अक्टूबर से गाजा पर इजरायल के युद्ध में कम से कम 36,096 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और 81,136 घायल हुए हैं.