फिलिस्तीन में कब थमेगा इजराइल का कहर, क्यों धमाके के साए में जीने को मजबूर हैं मासूम?
India Daily Live
05 May 2024
न हमास मान रहा, न इजराइल
हमास, इजराइल से समझौता करने को तैयार नहीं है, सजा मासूम भुगत रहे हैं.
इजराइल दुश्मन को छोड़ेगा नहीं
इजराइल की खासियत है कि दुश्मनों पर वह रहम नहीं करता है. हमास समझ नहीं पा रहा है कि उसके बदले के एक्शन में आम जनता मर रही है.
इजराइल से पंगा पड़ रहा भारी
हमास को इजराइल ने गाजा से भगा दिया. अब रफाह पर एयस्ट्राइक कर रहा है, इसमें मासूम मारे जा रहे हैं.
क्या गारंटी चाह रहा है हमास?
हमास चाहता है कि इजराइल दक्षिण रफाह पर हमले न करे. इजराइल का कहना है कि हमास सुधरे तो हम नहीं मारेंगे.
आसमान से बरस रही मौत
जैसे ही हमास सीज फायर तोड़ता है, इजराइल सैकड़ों मिसाइलें दाग देता है. मासूम मारे जाते हैं.
अमेरिका में विरोध प्रदर्शन
फिलिस्तीन के समर्थन में अमेरिका में भी आवाजें उठ रही हैं. छात्रों को गिरफ्तार किया जा रहा है.
खंडहर बना गाजा
गाजा में अब सिर्फ खंडहर नजर आ रहा है. लोग पलायन कर चुके हैं.
सामूहिक कब्रों से पटी जमीन
गाजा में 7 अक्टूबर से अब तक 30000 से ज्यादा लोग मारे गए हैं. यह शहर कब्रिस्तान हो चुका है.
बच्चों की जान पर आफत
सबसे मुश्किल में नवजात बच्चे हैं. कोई अस्पताल बचा नहीं है. मां-बाप बिलखने को मजबूर हैं.
लाशें ही लाशें, गुनहगार कौन?
हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को ये जंग न छेड़ी होती तो आज गाजा में ऐसी तबाही इजराइल नहीं मचाता.
कब रौशन होंगे खंडहर?
संयुक्त राष्ट्र कह चुका है कि इस नुकसान की भरपाई नहीं होने वाली है.
बच्चों को कौन दे रहा जख्म?
इजराइल के हमले में मासूम भी मर रहे हैं. उन्हें चोटें आई हैं. क्यों इजराइल अब तांडव रोक नहीं रहा, यह भी समझ से परे है.