कनाडा की नई सरकार में भारतीयों का दबदबा, अनीता आनंद विदेश मंत्री पद पर नियुक्त


Ritu Sharma
14 May 2025

मार्क कार्नी की 38 सदस्यीय नई कैबिनेट का गठन

    कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने 28 मंत्रियों और 10 राज्य सचिवों वाली मजबूत टीम का ऐलान किया है. यह टीम अमेरिका के साथ नए संबंध और घरेलू मुद्दों पर काम करेगी.

अनीता आनंद बनीं कनाडा की नई विदेश मंत्री

    भारतीय मूल की अनीता आनंद को विदेश मंत्री नियुक्त किया गया है. इससे पहले वे रक्षा, परिवहन और ट्रेजरी जैसे अहम विभाग संभाल चुकी हैं.

वैक्सीन अधिग्रहण से लेकर रक्षा मंत्रालय तक का अनुभव

    कोविड काल में उन्होंने वैक्सीन वितरण और खरीद नीति में अहम भूमिका निभाई थी. 2021 में वे कनाडा की रक्षा मंत्री बनीं और यूक्रेन को सहायता देने की प्रक्रिया की अगुवाई की.

भारतीय जड़ें और शिक्षा पृष्ठभूमि

    तमिल पिता और पंजाबी माँ की संतान अनीता का जन्म नोवा स्कोटिया में हुआ. उन्होंने डलहौजी, टोरंटो और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से पढ़ाई की और येल जैसी यूनिवर्सिटी में कानून पढ़ाया.

कार्नी की प्राथमिकताएं

    प्रधानमंत्री कार्नी ने अपने विज़न में अमेरिका के साथ नया आर्थिक और सुरक्षा गठजोड़, जीवन की लागत में कमी और मजबूत अर्थव्यवस्था को प्राथमिकता बताया.

मंत्रिमंडल में अन्य प्रमुख भारतीय चेहरे

    अनीता आनंद के अलावा गैरी आनंदसांगरी (सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री) और मनिंदर सिद्धू (अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री) जैसे कई भारतीय मूल के नेता भी कैबिनेट में शामिल हैं.

कनाडा में भारतीयों का बढ़ता राजनीतिक प्रभाव

    इस नई कैबिनेट में अनीता की नियुक्ति बताती है कि भारतीय प्रवासी समुदाय न सिर्फ सामाजिक बल्कि राजनीतिक दृष्टि से भी कनाडा में मजबूती से उभरा है.

More Stories