भारतीय मूल अनीता आनंद बन सकती हैं कनाडा की PM


Gyanendra Sharma
08 Jan 2025

जस्टिन ट्रूडो का इस्तीफा

    कनाडा में प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे के बाद भारतीय मूल की सांसद अनीता आनंद पीएम की रेस में सबसे आगे चल रही हैं.

नया प्रधानमंत्री

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सत्ताधारी लिबरल पार्टी इस साल होने वाले संसदीय चुनाव से पहले नया प्रधानमंत्री चुन सकती है.

पहली अश्वेत महिला

    माना जा रहा है कि पार्टी में अनीता के नाम पर सहमति बन सकती है. अगर ऐसा होता है तो वो कनाडा में प्रधानमंत्री पद पर पहुंचने वाली पहली अश्वेत महिला होंगी.

पार्टी की सीनियर मेंबर

    अनीता आनंद लिबरल पार्टी की सीनियर मेंबर हैं. वह 2019 से कनाडाई संसद की सदस्य भी हैं. उन्होंने ट्रूडो सरकार में कई प्रमुख विभागों को संभाला है.

संभाल चुकी हुई हैं कई मिनिस्टरी

    पब्लिक सर्विस और खरीद मिनिस्ट्री, नेशनल डिफेंस मिनिस्ट्री और ट्रेजरी बोर्ड के अध्यक्ष की जिम्मेदारी शामिल है. वह 2024 से ट्रांसपोर्ट और इंटरनल ट्रेड मिनिस्टर हैं.

कनाडा के नोवा स्कोटिया में हुआ जन्म

    57 साल की अनिता पेशे से वकील हैं. उन्होंने 2019 में कनाडा की ओकविले सीट से पहला संसदीय चुनाव जीता था.

More Stories