सऊदी और भारत की डील लेकिन टेंशन में पाक


Shubhank Agnihotri
09 Feb 2024

बड़ी डिफेंस डील हुई साइन

    मध्य पूर्व में छिड़ी जंग के बीच भारत ने सऊदी अरब के साथ एक बड़ी डिफेंस डील को साइन कर लिया.

म्यूनिशन्स इंडिया ने दी जानकारी

    भारत की डिफेंस कंपनी म्यूनिशन्स इंडिया ने बताया कि उसकी सऊदी अरब के साथ बड़ी डिफेंस डील हुई है.

तोप के गोले खरीदने का एग्रीमेंट

    कंपनी ने बताया कि सऊदी ने भारत से 1867 करोड़ रुपये का 155 एमएम तोप के गोले खरीदने का एग्रीमेंट किया है.

रियाद डिफेंस एक्सपो

    भारत और सऊदी अरब के बीच रियाद में चल रहे डिफेंस एक्सपो के दौरान हुई.

पाकिस्तान से फेरा मुंह

    सऊदी अरब इससे पहले रक्षा से जुड़े समझौते पाकिस्तान के साथ करता था. लेकिन इस बार सऊदी नेतृत्व ने पाक से मुंह फेर लिया है.

सऊदी सरकार का फैसला

    सऊदी सरकार के इस फैसले से पाकिस्तान को तगड़ा झटका लगा है. पाकिस्तान रक्षा से जुड़े उत्पादों को बड़ी मात्रा में रियाद को निर्यात करता था.

यूएई भी कर चुका है डील

    इससे पहले यूएई ने भी भारत से साल 2017 और 2019 में 155 मिमी तोप के लगभग 50,000 हजार गोले खरीदे थे.

4 करोड़ डॉलर से ज्यादा कीमत

    यूएई द्वारा खरीदे गए इन गोलों की कीमत 4 करोड़ डॉलर से ज्यादा आंकी गई थी.

More Stories