ट्रंप की 'काली करतूतें' जिनसे पॉलिटिकल करियर पर लटकी तलवार!
India Daily Live
31 May 2024
पोर्न स्टार केस में दोषी करार
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पोर्न स्टार केस में दोषी करार दिए गए हैं. मामले की सुनवाई 6 हफ्ते तक चली.
सभी 34 आरोपों में दोषी
डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ पोर्न स्टार केस समेत 34 मामलों की सुनवाई चल रही थी. सभी केस में ट्रंप दोषी करार दिए गए हैं.
दोषी करार होने वाले पहले पूर्व राष्ट्रपति
डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका के पहले ऐसे पूर्व राष्ट्रपति बन गए हैं, जो किसी अपराध के लिए दोषी ठहराए गए हैं.
ट्रंप के खिलाफ क्या आरोप?
ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने 2016 में राष्ट्रपति चुनाव के वक्त पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल को पैसे देकर चुप कराया था.
बिजनेस रिकार्ड में हेरफेर का आरोप
ट्रंप पर 2016 में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान बिजनेस रिकॉर्ड में हेराफेरी करने का आरोप था. अमेरिका में पहली बार किसी प्रेसिडेंट पर आपराधिक केस चलाया गया है.
6 हफ्ते की सुनवाई, 22 गवाही
मैनहट्टन कोर्ट ने 6 सप्ताह तक सुनवाई की और 22 गवाहों को सुना. इनमें पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स भी शामिल थीं.
11 जुलाई को सजा
ट्रंप के खिलाफ चल रहे केसेज में 12 जजों की बेंच ने सुनवाई की और दोषी करार दिया. अब 11 जुलाई को सजा का ऐलान होगा.
ट्रंप पर 34 आरोप क्या-क्या?
ट्रंप पर बिजनेस रिकॉर्ड में हेरफेर के मामले में 34 चार्ज लगाए गए. ये चार्ज स्टॉर्मी डेनियल्स को चुप रहने के लिए दिए गए पैसे से जुड़े हैं.
चेक साइन करने से जुड़े हैं 11 चार्ज
34 में से 11 चार्ज चेक साइन से जुड़े हैं. अन्य 11 चार्ज कोहेन के कंपनी में जमा किए गए गलत इनवॉइस से संबंधित हैं.
गलत जानकारी से जुड़े हैं 12 चार्ज
ट्रंप के खिलाफ लगाए गए 34 में से बचे 12 चार्ज उनकी ओर से दी गई गलत जानकारी देने से जुड़े हैं.