लॉस एंजेलिस में आग से मची तबाही से कैसे बर्बाद हुआ अमेरिका?
हड़कंप मच गया
लॉस एंजिल्स और आस-पास के इलाकों में जंगल की आग के कारण हड़कंप मच गया है.
आग के लपेटे में पूरा शहर
इस आग ने अपने लपेटे में 10,000 घरों को तहस-नहस कर दिया है, जिसकी वजह से लगभग 2 लाख लोगों को शहर छोड़ना पड़ा.
10 लोगों की मौत
वहीं आग की लपटों के जलकर 10 लोगों की मौत हो गई है. वहीं कई पशुओं की भी जान जाने की खबर है.
इतिहास की सबसे विनाशकारी आग
19,000 एकड़ से ज़्यादा क्षेत्र को जलाने वाली पैसिफिक पैलिसेड्स आग लॉस एंजिल्स के इतिहास की सबसे विनाशकारी जंगल की आग में से एक है.
मलबे में तब्दील हुआ पूरा इलाका
आग के कारण इलाके में दर्जनों ब्लॉक सुलगते हुए मलबे में तब्दील हो गए. वहीं 5 चर्च, सात स्कूल, दो लाइब्रेरी, बुटीक, बार, रेस्तरां और बैंक भी जलकर राख हो गया.
भारी नुकसान
सरकार की ओर से अभी तक नुकसान की लागत की जानकारी नहीं दी गई है.
35 मिलियन डॉलर की प्रॉपर्टी
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें 35 मिलियन डॉलर की क़ीमत की प्रॉपर्टी जलती नजर आ रही है.
हवाओं के कारण फैली आग
हवाओं के कारण आग की लपटें तेजी से बढ़ती जा रही है. एक जंगल से शुरू हुए इस आग ने पूरे इलाके में अपने पैर फैला लिए हैं.
हॉलीवुड को बड़ा नुकसान
इस आग के कारण हॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों ने भी अपना घर खो दिया. जिसमें पेरिस हिल्टन, बिली क्रिस्टल और मैंडी मूर का भी नाम शामिल है.