ग्रीनलैंड ने अमेरिका को दिखाया ठेंगा, उषा वेंस की यात्रा रद्द!


Ritu Sharma
25 Mar 2025

ग्रीनलैंड ने अमेरिका को दिया झटका

    ग्रीनलैंड की अंतरिम सरकार ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पत्नी उषा वेंस की यात्रा का बहिष्कार करने का ऐलान किया है, जिससे दोनों देशों के रिश्तों में खटास आ गई है.

अमेरिकी सैन्य अड्डे का दौरा करेंगी उषा वेंस

    उषा वेंस के नेतृत्व में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ग्रीनलैंड में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे का दौरा करेगा, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज और ऊर्जा सचिव क्रिस राइट भी शामिल होंगे.

ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री ने जताई नाराजगी

    ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री म्यूट एगेडे ने इस यात्रा को उकसाने वाला कदम बताते हुए कहा कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का उनकी सरकार से कोई संपर्क नहीं होगा.

ट्रंप की धमकियों से बढ़ा विवाद

    डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा कारणों से ग्रीनलैंड को अमेरिका में मिलाने की धमकी दी थी, जिससे दोनों देशों के बीच संबंधों में खटास बढ़ गई है.

व्हाइट हाउस ने दी सफाई

    व्हाइट हाउस ने कहा कि यह यात्रा ग्रीनलैंड और अमेरिका के बीच सहयोग को मजबूत करने और वहां की संस्कृति को समझने के लिए की जा रही है.

उषा वेंस का वीडियो संदेश

    यात्रा से पहले उषा वेंस ने वीडियो जारी कर कहा कि उनका उद्देश्य दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग को मजबूत करना है.

क्या रिश्तों में और बढ़ेगी दरार?

    ग्रीनलैंड सरकार के इस रुख से साफ है कि वह अमेरिका के प्रभाव में नहीं आना चाहती. अब देखना होगा कि यह तनाव आगे क्या मोड़ लेता है.

More Stories