H-1B वीजा पर ट्रंप का बड़ा फैसला, जानें 5 जरूरी बातें
फीस में भारी उछाल
ट्रंप ने घोषणा की कि एच-1बी वीजा आवेदनों के साथ 100,000 डॉलर का भुगतान करना होगा.
21 सितंबर 2025 से लागू
यह आदेश 21 सितंबर, 2025 को पूर्वी डेलाइट समयानुसार रात 12:01 बजे से प्रभावी होगा.
एक साल की अवधि
ऑर्डर फिलहाल एक साल तक लागू रहेगा, इस तिथि के एक वर्ष बाद, यदि विस्तार नहीं किया जाता है, तो यह प्रतिबंध समाप्त हो जाएगा.
केवल नए एंट्री पर असर
यह नियम उन विदेशियों पर लागू होगा जो 21 सितंबर 2025 के बाद अमेरिका में एंट्री करेंगे.
छूट का प्रावधान
होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी ‘राष्ट्रीय हित’ में किसी इंडस्ट्री, कंपनी या व्यक्ति को छूट दे सकते हैं.
प्रूफ ऑफ पेमेंट अनिवार्य
नियोक्ताओं को भुगतान का सबूत रखना होगा, जिसे स्टेट डिपार्टमेंट वेरिफाई करेगा.
एंट्री पर रोक
जिन नियोक्ताओं ने फीस का भुगतान नहीं किया, उनके कर्मचारियों को प्रवेश से वंचित कर दिया जाएगा.
नई वेतन नीति
लेबर सेक्रेटरी को मौजूदा वेतन स्तरों को बदलने का निर्देश दिया गया है, ताकि अमेरिकी वर्कर्स को प्राथमिकता मिले.
हाई-स्किल्ड वर्कर्स को प्राथमिकता
होमलैंड सिक्योरिटी को ऐसे नियम बनाने होंगे जिससे केवल हाई-स्किल्ड और हाई-पेड वर्कर्स को प्राथमिकता मिले.
30 दिनों में रिपोर्ट
H-1B लॉटरी के बाद 30 दिनों के भीतर राष्ट्रपति को रिपोर्ट सौंपी जाएगी, जिसमें विस्तार की सिफारिश की जाएगी.