एलॉन मस्क ने ट्रंप सरकार से तोड़ा नाता, क्या चुनाव से पहले बड़ा झटका लगेगा?


Anvi Shukla
29 May 2025

कभी विरोधी थे, अब अलग राह

    एलॉन मस्क और ट्रंप की दोस्ती किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं—विरोध से शुरू, दोस्ती में बदली, फिर आई दरार.

2016 में एलॉन मस्क ने किया था ट्रंप का विरोध

    मस्क ने खुलकर कहा था, ट्रंप राष्ट्रपति पद के लायक नहीं हैं—उनका चरित्र अमेरिका के लिए सही नहीं है.

फिर अचानक बना ट्रंप-मस्क का नया रिश्ता

    ट्रंप की जीत के बाद मस्क को आर्थिक सलाहकार परिषद में जगह दी गई—पहली मुलाकात ने रिश्तों की नींव रखी.

पेरिस समझौते पर मस्क का इस्तीफा

    ट्रंप के पेरिस समझौते से हटने के बाद मस्क ने गुस्से में सलाहकार पद छोड़ा—कहा, जलवायु परिवर्तन असली है.

ट्रंप ने मस्क को बताया 'दूसरा थॉमस एडिसन'

    2016 के विरोधी को ट्रंप ने 2022 में बताया अमेरिका का महान टैलेंट—कहा, मस्क कार और रॉकेट दोनों में माहिर.

जुलाई 2022 में फिर से रिश्तों में खटास

    ट्रंप ने मस्क को कहा ‘बकवास आर्टिस्ट’, तो मस्क ने कहा– अब समय आ गया है कि ट्रंप रिटायर हों.

ट्विटर अधिग्रहण और ट्रंप की वापसी

    मस्क ने ट्विटर खरीदा और ट्रंप का अकाउंट बहाल कर दिया—एक बार फिर दोस्ती की चिंगारी जली.

मस्क ने ट्रंप की नीतियों का किया समर्थन

    मस्क ने दीवार निर्माण और आव्रजन पर ट्रंप की नीति का समर्थन किया—कहा, शरण के लिए सबूत जरूरी होने चाहिए.

सरकार में मिले बड़ा रोल, फिर लिया इस्तीफा

    DOGE सलाहकार समूह में शामिल हुए मस्क, लेकिन सरकारी बिल से नाराज़ होकर 130 दिन में छोड़ दी ट्रंप सरकार.

More Stories