पहलगाम हमले के बाद भारत की सख्ती से कांप उठा पाकिस्तान, PoK में इमरजेंसी लागू!


Ritu Sharma
27 Apr 2025

पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना का बड़ा एक्शन

    जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने आतंकियों के ठिकानों पर धावा बोला, जिसके बाद पाकिस्तान में दहशत का माहौल बन गया है.

PoK में लगाया गया इमरजेंसी आदेश

    पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) प्रशासन ने स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर इमरजेंसी लागू कर दी. वहीं सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है.

स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी और ट्रांसफर पर रोक

    झेलम वैली के स्वास्थ्य निदेशालय ने तत्काल प्रभाव से डॉक्टरों और स्टाफ को ड्यूटी पर रहने का आदेश दिया. किसी भी तरह की लापरवाही पर सख्त डिसकीप्लीनरी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

LOC पर सेना ने बढ़ाई सतर्कता

    भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा (LOC) पर चौकसी बढ़ा दी है. घुसपैठ की आशंका के चलते गश्त और निगरानी बढ़ाई गई.

पाकिस्तान में दवा के लिए आपातकालीन तैयारियां

    भारत के साथ व्यापार निलंबित होने के बाद पाकिस्तान ने दवाओं का स्टॉक करना शुरू कर दिया है. ड्रग रेगुलेटरी अथॉरिटी (DRAP) ने आकस्मिक योजना को लागू किया.

पहलगाम हमला बना पाक के लिए बड़ी चिंता

    पहलगाम के बैसरन घाटी में आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत ने सख्त रुख अपनाया. 2019 के पुलवामा हमले के बाद यह सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है.

भारत देगा मुंहतोड़ जवाब

    सेना और सुरक्षा बल पूरी तरह एक्शन मोड में हैं. पाकिस्तान को चेतावनी, भारत किसी भी चुनौती के लिए तैयार है.

More Stories