ऑपरेशन सिंदूर के बाद खौफ में PAK, इन देशों से खरीद रहा मिसाइल और ड्रोन
Princy Sharma
26 May 2025
ऑपरेशन सिंदूर
भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान की सेना और ISI के बीच खौफ का माहौल बना दिया है और अब पाकिस्तान हथियारों की खरीदारी की ओर बढ़ चुका है.
हथियारों की खरीद
पाकिस्तान ने चीन और तुर्की से भारी मात्रा में हथियार खरीदने की योजना बनाई है. इसमें ग्राउंड बेस्ड लॉन्चर शामिल हैं, जो रॉकेट और ग्रेनेड फेंकने की क्षमता रखते हैं.
चाइनीज किलर ड्रोन
पाकिस्तान ने चीन से 30 UAV (Wing Loong) ड्रोन की खरीदारी की योजना बनाई है. इन्हें 'चाइनीज किलर ड्रोन' कहा जाता है, जो ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं.
ड्रोन ब्रिगेड का निर्माण
पाकिस्तान चीन और तुर्की की मदद से एक बड़ी ड्रोन ब्रिगेड तैयार कर रहा है, जिसका उपयोग वो सीमापार हमलों के लिए कर सकता है.
PoK में ड्रोन तैनाती की योजना
पाकिस्तान एक बार फिर से पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में इन ड्रोन ब्रिगेड को तैनात करने की साजिश रच रहा है.
चीन
चीन, पाकिस्तान का सबसे विश्वसनीय सहयोगी, ड्रोन की पूरी खेप पाकिस्तान को देने में जुटा हुआ है. हाल ही में चीन का उच्चस्तरीय डेलिगेशन पाकिस्तान से मुलाकात भी कर चुका है.
तुर्की से समझौता
पाकिस्तान ने तुर्की से 2021 में अटैक ड्रोन की खरीद के लिए एक समझौता किया था. अब इस समझौते को फिर से रिन्यू करने के लिए पाकिस्तान और तुर्की के बीच बातचीत चल रही है.
सर्विलांस सिस्टम की खरीदारी
ऑपरेशन सिंदूर के बाद, पाकिस्तान चीन से सर्विलांस सिस्टम भी खरीदने में जुटा है. BSF द्वारा बॉर्डर पर चीन निर्मित सर्विलांस सिस्टम को नष्ट किए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है.
राजस्थान बॉर्डर
पाकिस्तान अब राजस्थान के जैसलमेर/बीकानेर सीमा पार चीन से खरीदे गए सर्विलांस उपकरणों की तैनाती कर रहा है, ताकि भारतीय सेना पर दबाव डाला जा सके.