कौन हैं मौलाना तौकीर रजा, जिनके एक बयान पर अलर्ट हो गया प्रशासन
IMC प्रमुख हैं तौकीर रजा
तौकीर रजा खां आला हजरत से जुड़े संगठन इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख हैं.
सरकार को दी है चेतावनी
तौकीर रजा का एक बार फिर से भड़काऊ बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने सरकार को चेतावनी है.
क्या है यह बयान?
मौलाना ने बाबरी मस्जिद के फैसले पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उस मामले का बर्दाश्त किया गया, लेकिन ज्ञानवापी पर बर्दाश्त नहीं करेंगे.
लगाए हैं आरोप
मौलाना ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद को जबरदस्ती हथियाने का प्रयास किया जा रहा है.
बेईमानी की है बर्दाश्त
तौकीर रजा ने कहा कि देश में फसाद होने के डर से हमनें बाबरी मस्जिद को लेकर हुई बेईमानी बर्दाश्त की है.
देशभर में देंगे गिरफ्तारियां
इसके साथ ही उन्होंने यह दावा भी किया था कि 9 फरवरी को जुम्मे के दिन ज्ञानवापी मामले को लेकर अपनी गिरफ्तारियां देंगे.
बाबरी का नहीं करना चाहते हैं जिक्र
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे बाबरी मस्जिद का जिक्र नहीं करना चाहते हैं, क्योंकि इससे हमारी न्यायापालिका की छवि खराब होती है.
नुपुर शर्मा के बयान पर भी दी थी प्रतिक्रिया
इसके पहले भी उन्होंने नुपुर शर्मा के बयान पर विवादित प्रतिक्रिया दी थी.
बरेली में जारी है अलर्ट
तौकीर रजा के जेल भरो आंदोलन के ऐलान के बाद से बरेली में अलर्ट जारी कर दिया गया था.