कौन हैं IPS अजय पाल शर्मा? जिनकी एंट्री से बंगाल की राजनीति में मची हलचल
कौन हैं IPS अजय पाल शर्मा?
अजय पाल शर्मा उत्तर प्रदेश पुलिस में सिंघम और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में जाने जाते हैं.
2011 बैच के आईपीएस अधिकारी
वे 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और अपनी सख्त कार्यशैली के लिए काफी प्रसिद्ध हैं.
कई जिलों में रही दमदार पोस्टिंग
शामली, नोएडा, जौनपुर और रामपुर जैसे जिलों में उनकी पोस्टिंग के दौरान कई बड़े अभियान चले.
अपराधियों पर कड़ा एक्शन
उनकी पहचान अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और तेज फैसलों के कारण बनी.
एनकाउंटरों की चर्चा
पोस्टिंग के दौरान अपराधियों के खिलाफ बड़े अभियानों और एनकाउंटरों की खूब चर्चा रही.
बंगाल चुनाव में बड़ी एंट्री
पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण से पहले आईपीएस अजय पाल शर्मा की तैनाती ने राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है.
दक्षिण 24 परगना में जिम्मेदारी
उन्हें दक्षिण 24 परगना जिले में पुलिस पर्यवेक्षक बनाया गया है, जो अभिषेक बनर्जी का प्रभावशाली क्षेत्र माना जाता है.
टीएमसी नेता पर सख्त रुख
जहांगीर खान के समर्थकों द्वारा धमकी की शिकायत मिलने पर वे तुरंत सुरक्षा बलों के साथ मौके पर पहुंचे.
वायरल हुआ सख्त बयान
उन्होंने साफ कहा कि किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी.