जानें कितने अमीर हैं कर्नाटक के संभावित नए सीएम डीके शिवकुमार?


Shanu Sharma
28 May 2026

राज्य के अगले मुख्यमंत्री

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पद से इस्तीफा दे दिया है. अब यह लगभग तय माना जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ही राज्य के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे.

वोक्‍कालिगा समुदाय

    वोक्‍कालिगा समुदाय से आने वाले शिवकुमार लंबे समय से कर्नाटक की राजनीति में सक्रिय हैं.

देश के सबसे अमीर विधायकों में टॉप

    डीके शिवकुमार न सिर्फ कर्नाटक बल्कि पूरे देश के सबसे अमीर विधायकों में टॉप पर हैं. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स और नेशनल इलेक्शन वॉच की रिपोर्ट के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति 1,413 करोड़ रुपये से ज्यादा है.

भारी कर्ज

    अमीर होने के साथ-साथ उनके ऊपर भारी कर्ज भी है. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, डीके शिवकुमार पर करीब 503 करोड़ रुपये का कर्ज है. साल 2018 में उनकी घोषित संपत्ति 840 करोड़ रुपये थी, जो 2023 तक बढ़कर 1,413.78 करोड़ रुपये हो गई.

चल-अचल संपत्ति

    2023 के विधानसभा चुनावों के दौरान दाखिल हलफनामे में शिवकुमार और उनके परिवार ने कुल 273.42 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 1,140.36 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति बताई थी. उनकी निजी अचल संपत्ति ही 972.65 करोड़ रुपये है.

सोना-चांदी के आभूषण

    हलफनामे के अनुसार, उनके पास सिर्फ एक रजिस्टर्ड कार है. लेकिन उनके पास रोलेक्स और हब्लोट जैसी लग्जरी घड़ियां हैं. साथ ही सोना-चांदी के आभूषण भी उनके पास मौजूद हैं.

राजनीति में कब रखा कदम

    डीके शिवकुमार ने 1980 के दशक में राजनीति में कदम रखा. 1989 में पहली बार वे कर्नाटक विधानसभा के लिए चुने गए. वे कनकपुरा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं.

मुख्यमंत्री की रेस में आगे

    2023 के चुनावों में कांग्रेस की जीत के बाद उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया गया. अब मुख्यमंत्री पद की दौड़ में वे सबसे आगे हैं.

More Stories