इन 5 राज्यों में सरकार बनाने के लिए कितने विधानसभा सीटों पर जीत जरूरी?
वोटों की गिनती शुरू
आज पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे जारी होने वाले हैं. वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है.
पांच राज्यों में चुनाव
कुछ समय बाद धीरे-धीरे पश्चिम बंगाल के साथ-साथ असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के भी नतीजे फाइनल हो जाएंगे.
क्या कहता है आंकड़ा?
लेकिन क्या आपको पता है कि इन राज्यों में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को कितनी सीटों पर जीत चाहिए. तो चलिए जानते हैं क्या कहता है आंकड़ा?
पश्चिम बंगाल में किते सीटों पर जीत की जरूरत?
पश्चिम बंगाल में कुल 294 सीटें हैं. जिसमें सरकार को बहुमत प्राप्त करने के लिए 148 सीटों पर जीतना जरूरी है. लेकिन जहां तक फाल्टा विधानसभा सीट पर मतदान रद्द कर दिया गया है.
फाल्टा सीट पर विवाद
ऐसे में अभी 147 सीटों पर जीत चाहिए होगा. लेकिन अगर कोई पार्टी 146 सीटों पर जीत जाए तो 24 मई को जब फाल्टा सीट के नतीजे उसके पक्ष में आते हैं तो पूरा समीकरण बदल सकता है.
असम विधानसभा
असम विधानसभा में कुल126 सीटें हैं. ऐसे में किसी भी पार्टी को राज्य में सरकार बनाने के लिए 64 सीटें या उससे ज्यादा सीटों पर जीतना जरूरी है.
तमिलनाडु विधानसभा
तमिलनाडु विधानसभा में कुल 234 सीटें हैं. सरकार बनाने के लिए साधारण बहुमत प्राप्त करे के लिए 118 सीटें जीतना जरूरी है.
केरल विधानसभा
केरल में कुल 140 विधानसभा सीटें हैं. जहां सरकार बनाने के लिए कम से कम 71 सीटों पर जीतना जरूरी है.
पुडुचेरी विधानसभा
पुडुचेरी विधानसभा में कुल 30 निर्वाचित सीटें हैं. सरकार बनाने के लिए कम से कम 16 सीटों पर जीतना जरूरी है.