कौन हैं कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके?
लाखों लोग जुड़े
कॉकरोच जनता पार्टी की वेबसाइट पर एक लाख से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं और यहां अपना एक राष्ट्रगान भी जारी किया गया है.
13 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स
पार्टी का अभी औपचारिक रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है लेकिन लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है. इंस्टाग्राम पर 13 मिलियन से भी ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं.
कौन है अभिजीत दीपके?
अभिजीत दीपके राजनीतिक संचार रणनीतिकार के रूप में जाने जाते हैं. वे नैरेटिव निर्माण, जन संदेश और डिजिटल मीडिया पर राजनीतिक राय बनाने के विशेषज्ञ हैं.
बोस्टन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई
पुणे से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद वे फिलहाल अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशंस का अध्ययन कर रहे हैं.
पार्टी का मेनिफेस्टो
सोशल मीडिया पर पार्टी का मेनिफेस्टो काफी वायरल हो रहा है. जिसमें कई गंभीर मांगे लिखी है.
AAP के लिए किया काम
अभिजीत दीपके 2020 से 2023 तक आम आदमी पार्टी के साथ सोशल मीडिया और चुनाव अभियानों से जुड़े रहे.
मीम-आधारित डिजिटल अभियान
2020 में अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में मिली बड़ी जीत के दौरान उन्होंने मीम-आधारित डिजिटल अभियान चलाया, जिसने युवाओं को पार्टी से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई.
X अकाउंट सस्पेंड
आज X से कॉकरोच जनता पार्टी के अकाउंट को सस्पेंड कर दिया गया, जिसकी जानकारी दीपके ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर के दी.