कौन हैं बंगले में बेहिसाब नकद रखने वाले जस्टिस यशवंत वर्मा?
Princy Sharma
21 Mar 2025
दिल्ली हाई कोर्ट
दिल्ली हाई कोर्ट के जज यशवंत वर्मा के आवासीय बंगले से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई. इसका खुलासा उनके बंगले में आग लगने के बाद हुआ.
ट्रांसफर
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने घटना को नजर में रखते हुए यशवंत वर्मा को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में ट्रांसफर कर दिया है.
बंगले में लगी आग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के बंगले में आग लगी तब शहर में नहीं थे. उनके परिवार के सदस्यों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को बुलाया.
नकदी का ढेर बरामद
आग पर काबू पाने के बाद, दमकलकर्मियों ने नकदी का एक बड़ा ढेर बरामद किया और ऑफिशियल एंट्री की गई.
कब हुआ जन्म?
न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा का जन्म 6 जनवरी 1969 को इलाहाबाद में हुआ था.
डिग्री कॉलेज का नाम
उन्होंने हंसराज कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम [ऑनर्स] डिग्री कोर्स किया और मध्य प्रदेश के रीवा विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की.
वकील
उन्हें 8 अगस्त 1992 को वकील के रूप में नामांकित किया गया था. वे 2006 से प्रमोशन तक इलाहाबाद हाई कोर्ट के विशेष वकील थे.
कब बने दिल्ली HC के जज?
न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को 13 अक्टूबर 2014 को इलाहाबाद हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था. यशवंत वर्मा को 11 अक्टूबर, 2021 को दिल्ली हाई कोर्ट का जज नियुक्त किया गया था.