कौन हैं RAW के पूर्व चीफ आलोक जोशी? बनाए गए NSAB के अध्यक्ष
Gyanendra Sharma
30 Apr 2025
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार
पाकिस्तान के साथ चल रहे तनाव के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड में बदलाव किया गया है.
RAW में काम किया
आलोक जोशी का राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में व्यापक अनुभव है. उन्होंने 2012 से 2014 तक RAW के प्रमुख के रूप में कार्य किया.
एनटीआरओ के चेयरमैन
इसके बाद 2015 से 2018 तक एनटीआरओ के चेयरमैन के रूप में भी सेवा दी.
सुरक्षा से जुड़े मामलों की गहरी समझ
आलोक जोशी को देश की सुरक्षा से जुड़े मामलों की गहरी समझ और जानकारी है.
कई ऑपरेशन्स में भूमिका
उन्होंने पाकिस्तान और नेपाल में कई महत्वपूर्ण ऑपरेशन्स को अंजाम देने में अहम भूमिका भी निभाई है.
बोर्ड में 7 सदस्यों को शामिल किया गया
इसके अलावा बोर्ड में 7 सदस्यों को शामिल किया गया है, जिसमें तीन सेना से रिटायर अधिकारी, दो रिटायर आईपीएस अधिकारी और एक भारतीय विदेश सेवा से रिटायर अधिकारी हैं.