क्या है 'ऑपरेशन ब्रह्मा'? जानें भारत का म्यांमार में मदद मिशन


Ritu Sharma
30 Mar 2025

क्यों रखा गया 'ऑपरेशन ब्रह्मा' नाम?

    विदेश मंत्रालय के मुताबिक, ब्रह्मा सृजन के देवता हैं और भारत म्यांमार को पुनर्निर्माण में सहयोग कर रहा है, इसलिए इस ऑपरेशन का नाम 'ब्रह्मा' रखा गया.

भूकंप से तबाह हुआ म्यांमार, 1600 से ज्यादा लोगों की मौत

    म्यांमार में 28 फरवरी को आए 7.7 तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचाई। अब तक 1,600 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं, जबकि हजारों घायल हैं.

भारत का 'ऑपरेशन ब्रह्मा', राहत सामग्री और बचाव टीम रवाना

    भारत ने मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए 'ऑपरेशन ब्रह्मा' शुरू किया, जिसके तहत 137 टन राहत सामग्री, मेडिकल सप्लाई और बचाव दल भेजे गए हैं.

भारतीय वायुसेना के पांच विमान और नौसेना के जहाज तैनात

    ऑपरेशन ब्रह्मा में भारतीय वायुसेना के दो C-17 ग्लोबमास्टर और तीन C-130J हरक्यूलिस विमान राहत सामग्री लेकर म्यांमार पहुंचे। साथ ही नौसेना के जहाज भी सहायता के लिए रवाना हुए.

अस्थायी अस्पताल और आपदा राहत टीम भी भेजी गई

    भारत ने 118 सदस्यों की एक मेडिकल टीम भेजी है, जो म्यांमार में 60 बेड का अस्थायी अस्पताल स्थापित करेगी.

एयरपोर्ट को हुआ नुकसान, राहत कार्य में आ रही बाधा

    मांडले और नेपीता एयरपोर्ट को नुकसान पहुंचने से राहत सामग्री पहुंचाने में दिक्कतें आ रही हैं. हालांकि, भारतीय दल हर संभव मदद कर रहा है.

भारत के साथ चीन भी भेज रहा सहायता

    म्यांमार में चीन भी राहत सामग्री भेज रहा है, लेकिन भारत की तेजी से पहुंची मानवीय सहायता को वैश्विक स्तर पर सराहा जा रहा है.

More Stories