मिडिल ईस्ट में जंग के कारण बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? BJP ने किया क्लियर
पेट्रोल-डीजल की भारी कमी?
पश्चिम एशिया में युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है. ऐसे में कुछ लोग सोशल मीडिया पर दावा कर रहे हैं कि जल्द ही पेट्रोल-डीजल की भारी कमी हो जाएगी और कीमतें आसमान छू लेंगी. लेकिन क्या ये दावे सही हैं?
भाजपा नेता ने क्या है?
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है. पार्टी का कहना है कि विपक्ष के कुछ लोग जानबूझकर दहशत फैलाने के लिए भ्रामक सूचना का अभियान चला रहे हैं.
वैश्विक अस्थिरता
भाजपा ने स्पष्ट संदेश दिया कि ऐसे दुष्प्रचार में न आएं! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने वैश्विक अस्थिरता के बावजूद यह सुनिश्चित किया है कि देश में ईंधन आपूर्ति बाधित न हो और कीमतों में अचानक भारी उछाल न आए.
कच्चे तेल का 88% आयात
भारत कच्चे तेल का लगभग 88% आयात करता है. ऐसे में ऊर्जा सुरक्षा देश की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. पिछले 10 सालों में सरकार ने एक लचीला, विविध और भविष्योन्मुखी ऊर्जा सुरक्षा ढांचा तैयार किया है.
ऊर्जा की त्रिकोणीय दुविधा
सरकार ने ऊर्जा की त्रिकोणीय दुविधा (Availability, Affordability, Sustainability) पर फोकस किया है. युद्ध, प्रतिबंध, सप्लाई चेन में रुकावट या कीमतों में अचानक झटके इन सभी जोखिमों से निपटने की मजबूत रणनीति अपनाई गई है.
दामों में कोई बदलाव नहीं
नतीजा? आज भी देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है और कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. पिछले लगभग तीन सालों से पेट्रोल डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं आया है.