बिरसा मुंडा के जन्मदिन पर PM मोदी समेत इन नेताओं ने दी बधाई
देशभर में मनाई जा रही जयंती
आज बिरसा मुंडा जयंती मनाई जा रही है. इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री समेत तमाम नेताओं ने बधाई दी है.
प्रकृति प्रेमी के लिए सम्मान
बिरसा मुंडा को ना केवल झारखंड बल्कि देश भर के लोग उनके प्रकृति प्रेम के लिए सम्मान देते हैं.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी बाधाई
देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बाधाई देते हुए लिखा कि भगवान बिरसा मुंडा, वीर सिदो–कान्हू, चाँद-भैरव, तिलका मांझी, नीलाम्बर-पीताम्बर जैसे अनेक वीरों ने झारखंड की धरती को गौरवान्वित किया है.
पीएम मोदी ने क्या कहा
इस मौके पर पीएम मोदी ने बधाई देते हुए लिखा कि जनजातीय समाज के संघर्ष और बलिदान से सिंचित इस धरती ने देश को हमेशा गौरवान्वित किया है.
राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
वहीं लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लिखा कि आदिवासी महानायक, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन.
झारखंज के राज्यपाल
झारखंज के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने इस दिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि मातृभूमि की रक्षा हेतु अपने प्राणों की आहुति देने वाले भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन.
सीएम हेमंत सोरेन
वहीं झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा आज का दिन हमारे लिए विशेष है.धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं.
युवा स्वतंत्रता सेनानी
झारखंड में जन्म लेने वाले बिरसा मुंडा एक युवा स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी समुदाय के नेता थे. जिन्होंने प्रकृति को बचाने के लिए कई कदम उठाए
बिरसा मुंडा ने किए कई आंदोलन
बिरसा ने ‘उलगुलान’,‘द ग्रेट ट्यूमुल्ट’ नामक आंदोलन किया था. इसके अलावा उन्हें सामंती व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाने के लिए भी जाना जाता है.